राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा INDIA गठबंधन की सरकार बनने पर होगी CEC पर कार्रवाई

गया (अशोक “अश्क”) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को बिहार के गया में अपनी वोटर अधिकार यात्रा के दौरान चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश और बिहार में जब INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी, तो मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों के खिलाफ वोट चोरी को लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि निर्वाचन आयोग की भूमिका पक्षपातपूर्ण हो गई है और वह बीजेपी के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा, निर्वाचन आयोग कहता है कि एक सप्ताह के भीतर हलफनामा दो, जबकि जिम्मेदार वे खुद हैं। चोरी उनकी पकड़ी गई और मुझसे हलफनामा मांगा जा रहा है।
राहुल गांधी ने आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को वोट चोरी का नया तरीका बताया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, जैसे मोदी जी बिहार के लिए विशेष पैकेज की बात करते हैं, वैसे ही ये भी बिहार के लिए एक नया पैकेज लेकर आए हैं SIR। इसका असली मतलब है चोरी का नया सिस्टम।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के जरिए मतदाता सूची में गड़बड़ी की जा रही है और जनता के वोट का हनन हो रहा है। हमने यह यात्रा इसलिए शुरू की है क्योंकि जनता के वोट चोरी हो रहे हैं। हम हर विधानसभा, हर लोकसभा क्षेत्र में इस गड़बड़ी को उजागर करेंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि अब देश की जनता आपसे हलफनामा मांगेगी। हमारी जिम्मेदारी है कि हम आपकी चोरी को पकड़ें और देश को दिखाएं।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब INDIA गठबंधन की सरकार केंद्र और बिहार में बनेगी, तो चुनाव आयोग के अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। आपको जवाब देना होगा कि आपने किसके कहने पर लोकतंत्र को कमजोर किया, उन्होंने चेतावनी दी।
राहुल गांधी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब विपक्ष लोकसभा चुनाव 2024 के बाद की रणनीतिनको लेकर सक्रिय है। बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के जरिए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल चुनाव प्रणाली में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ जन जागरूकता बढ़ा रहे हैं।
राहुल गांधी के इस बयान से स्पष्ट है कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाकर कांग्रेस इस मुद्दे को आने वाले राज्य और लोकसभा चुनावों में बड़ा मुद्दा बनाना चाहती है।

More From Author

तेज प्रताप यादव ने जमा किए जनशक्ति जनता दल के दस्तावेज, चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी तेज

भारत दौरे पर चीनी विदेश मंत्री वांग यी, जयशंकर से मुलाकात में दी तीन प्रमुख आश्वासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:45 am, Sep 22, 2026
temperature icon 27°C
Smoky haze
Humidity: 76 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 2 mph
Clouds: 16%
Visibility: 6.8 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 7% 2 mph 63% 1009 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 55% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 5% 5 mph 53% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 58% 1004 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 5% 7 mph 65% 1007 mb 0 cm