समस्तीपुर, 17 नवम्बर (समस्तीपुर डेस्क) वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन शनिवार को सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। कॉलेज परिसर में आयोजित इस बैठक में सभी संकाय सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संघ के लोकतांत्रिक संचालन को मजबूत करना, शिक्षकों के बीच एकजुटता बढ़ाना और संगठनात्मक गतिविधियों को सुचारु रूप से आगे बढ़ाना रहा।

पिछली बैठक में हुई चर्चा के आधार पर कार्यकारिणी के पुनर्गठन पर विचार-विमर्श किया गया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत नए पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। आगामी कार्यकाल के लिए निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
अध्यक्ष: डॉ. सुरेश साह (इतिहास)
उपाध्यक्ष: श्रीमती काजल श्रीवास्तव (मनोविज्ञान)
सचिव: डॉ. पूनम कुमारी (मनोविज्ञान)
सह-सचिव: डॉ. कविता वर्मा (मनोविज्ञान)
कोषाध्यक्ष: डॉ. संगीता कुमारी (गृह विज्ञान)
कार्यकारिणी सदस्य:
- डॉ. विजय कुमार गुप्ता (अर्थशास्त्र)
- सुश्री फरहत जबीन (उर्दू)
- डॉ. सुमन कुमारी (दर्शनशास्त्र)
- डॉ. संगीता (गणित)
- डॉ. मृत्युंजय कुमार ठाकुर (भौतिकी)
- डॉ. रंजन कुमार (समाजशास्त्र)
- डॉ. पिंकी कुमारी (अंग्रेज़ी)
- डॉ. सोनी सिन्हा (गृह विज्ञान)
बैठक में नव निर्वाचित टीम को आने वाले कार्यकाल के लिए संघ की गतिविधियों को सशक्त बनाने, शिक्षकों के हितों की रक्षा करने और महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. अरुण कुमार कर्ण ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षक समुदाय में आपसी सहयोग, संवाद और सकारात्मक वातावरण निर्मित करना कॉलेज की प्रगति के लिए आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी कॉलेज के शैक्षणिक स्तर को और ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

