राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 के सम्मान समारोह में नालंदा को मिलेगा बड़ा सम्मान, बिहार के सभी जिलों रहा प्रथम स्थान

पटना, 18 नवम्बर (पटना डेस्क) जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित 6वां राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 एवं जल संचय जन-भागीदारी (JSJB) पुरस्कार के सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार नई दिल्ली पहुंच गए हैं। यह प्रतिष्ठित सम्मान देश की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विज्ञान भवन में मंगलवार को प्रदान किया जाएगा।


नालंदा जिले को JSJB 1.0 के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयनित किया गया है। जिले ने जल संरक्षण एवं भू-जल पुनर्भरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए 12,051 संरचनाओं का निर्माण कर 10,000 के निर्धारित लक्ष्य को पार किया है। पुरस्कार स्वरूप जिले को 25 लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
जिले की उपलब्धि में MGNREGA की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके तहत चेक डैम, तालाब, आहर–पइन, रिचार्ज पिट और खेत-तालाब जैसी संरचनाओं का व्यापक निर्माण किया गया। पंचायतों और नगर निकायों ने जन-जागरूकता, कार्यस्थल चयन और निगरानी में सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं, शहरी क्षेत्रों में वर्षा जल-संचयन, ड्रेनेज सुधार और तालाबों के पुनर्जीवन को बढ़ावा दिया गया।
बिहार सरकार के जल-जीवन हरियाली अभियान ने भी तकनीकी एवं प्रशासनिक सहयोग देते हुए नालंदा के जल-संरक्षण प्रयासों को मजबूत आधार प्रदान किया। नालंदा की यह उपलब्धि पूरे राज्य ही नहीं, बल्कि देश के लिए प्रेरक उदाहरण बन गई है।

More From Author

रोसड़ा में भीषण सड़क हादसा: तीन युवकों की मौत, क्षेत्र में मातम

बिहार के 76 लाख किसानों को बड़ी सौगात, 19 नवंबर को आएगी पीएम-किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:14 am, Aug 7, 2026
temperature icon 29°C
Partly Cloudy
Humidity: 74 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 37%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:19 am
Sunset: 6:31 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 am
temperature icon
31°/33°°C 0.02 mm 13% 12 mph 61% 1001 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0.01 mm 12% 11 mph 54% 998 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 7% 11 mph 56% 997 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 7% 9 mph 61% 997 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0.06 mm 17% 12 mph 66% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 11% 11 mph 75% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 12% 11 mph 80% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 13% 13 mph 74% 1001 mb 0 cm