समस्तीपुर, 01 दिसम्बर (राजेश झा) समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेला पचरुखी में आज विश्व एड्स दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि एड्स एक जानलेवा बीमारी है, जो एचआईवी वायरस के फैलने से होती है। उन्होंने कहा कि इस रोग से बचाव और जागरूकता ही सबसे महत्वपूर्ण उपाय हैं।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक महिपाल ने भी कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए एड्स के प्रति सचेत रहने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री कृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग और पैरामेडिकल साइंस, सिंधिया खुर्द के उप प्राचार्य डॉ. राम प्रसाद कुशवाहा ने प्रशिक्षुओं की टीम का नेतृत्व किया। टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एड्स जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।इसके अलावा राधेश्याम, आमीन खान और मालती चौहान ने हाथ धुलाई के सात स्टेप्स को छात्रों को दिखाते हुए मौक ड्रिल भी कराई।विद्यालय के सभी शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की। समारोह का सफल संचालन शिक्षक विमल कुमार साह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका खुशबू राय ने प्रस्तुत किया।इस आयोजन ने छात्रों में एड्स से बचाव और स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

