‘गरीब की पत्नी सबकी भौजाई’—अख्तरुल इमान के बयान से सियासी हलचल, एनडीए-राजद पर जमकर साधा निशाना

पटना, 02 दिसम्बर (पटना डेस्क) बिहार विधानमंडल के सत्र के दूसरे दिन AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान के एक विवादित बयान ने सियासी गलियारों में गर्मी बढ़ा दी। विधानसभा पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने एनडीए और राजद पर तंज कसते हुए कहा, “गरीब की पत्नी सबकी भौजाई होती है।”

उनके इस बयान ने राजनीतिक भूचाल ला दिया है।अख्तरुल इमान का निशाना साल 2020 के विधानसभा चुनाव पर था, जब AIMIM के पांच विधायक जीते थे, लेकिन बाद में उनमें से चार को राष्ट्रीय जनता दल ने अपने पाले में कर लिया था। इस बार भी चर्चा है कि जदयू AIMIM विधायकों पर नजर गड़ाए हुए है। इसी सवाल पर इमान ने कटाक्ष करते हुए दोहराया “गरीब की पत्नी सबकी भाभी होती है।” उनका कहना है कि पिछली बार जैसी ‘सियासी घर-घराहट’ अब नहीं होने वाली।उन्होंने कहा कि AIMIM को कमजोर करने के लिए विपक्षी दल हमेशा षड्यंत्र करते रहे हैं, मगर पार्टी इस बार किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने देगी। इमान ने यह भी याद दिलाया कि AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार चुनाव के दौरान राजद को समर्थन देने की इच्छा जताई थी, पर राजद ने उनकी बातों को तवज्जो नहीं दी। इसके बाद AIMIM ने एनडीए को बाहर से समर्थन देने पर सहमति जताई थी, लेकिन शर्त रखी थी कि सीमांचल को विशेष प्राथमिकता दी जाए।अख्तरुल इमान के इस बयान ने विधानसभा परिसर में मौजूद नेताओं को भी चौंका दिया। वहीं, राजनीतिक पंडित इस टिप्पणी को आगामी चुनावी समीकरणों से जोड़कर देख रहे हैं।

More From Author

स्कूल में अव्यवस्थाओं पर अभिभावकों का फूटा गुस्सा, बैठक में उठा घेराबंदी से पठन-पाठन तक का मुद्दा

समस्तीपुर में डीजे बजाने पर सख्त हुई प्रशासन: आधी रात तक शोर-शराबा बंद, अश्लील गीतों पर पूरी तरह रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:35 pm, May 6, 2026
temperature icon 28°C
Moderate or heavy rain with thunder
Humidity: 70 %
Pressure: 1006 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 50%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:10 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 0% 11 mph 45% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 8 mph 50% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 52% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 6 mph 46% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 5 mph 30% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 20% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 16% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 5 mph 25% 1004 mb 0 cm