समस्तीपुर, 15 दिसम्बर (राजेश झा) सोमवार को अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा शाखा समस्तीपुर की ओर से कचहरी परिसर में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सवर्ण मोर्चा के जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद सिंह ने की। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद सिंह ने कहा कि नितिन नवीन ने सबसे कम उम्र में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनकर इतिहास रच दिया है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न सिर्फ पार्टी के लिए बल्कि पूरे बिहार के मान-सम्मान को राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा करने वाली है। अर्जुन प्रसाद सिंह ने उम्मीद जताई कि नितिन नवीन के नेतृत्व में देश और पार्टी दोनों विकास की नई ऊंचाइयों को छुएंगे।बैठक में सुलझे व्यक्तित्व और सफल संगठनकर्ता के रूप में नितिन नवीन की कार्यशैली की सराहना की गई। इसी अवसर पर प्रो. परमानंद लाभ को समाजहित में किए गए नेक कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।मौके पर संयोजक किशोरी सिंह, डॉ. आर.के. दिवाकर, सुधाकर सिंह, राम संजीवन पांडेय, समदर्शी, राजन सिंह, शिवचंद्र सिंह, हरे राम सिंह, कृष्णकांत झा, संजय सिंह, बनवारी लाल केशरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

