समस्तीपुर, 15 दिसम्बर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर स्थित लोहिया आश्रम में रविवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उपस्थित लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू के जिला अध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय ने कहा कि सरदार पटेल भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता थे। आजादी के बाद सैकड़ों देशी रियासतों का भारत गणराज्य में विलय कर उन्होंने राष्ट्र की एकता को मजबूत किया। आज का अखंड भारत उनके अदम्य साहस और दूरदर्शिता का परिणाम है।

डॉ. राय ने कहा कि सरदार पटेल देश के पहले उप-प्रधानमंत्री थे और उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी देश को एकजुट रखने की प्रेरणा देते हैं।श्रद्धांजलि देने वालों में सुबोध सिंह, अनस रिजवान, धर्मदेव सिंह कुशवाहा, अशरफी सहनी, रंजीत कुमार फोजी, नरेंद्र भगत, रत्न चौधरी, सज्जन राय, मिथिलेश झा, विनोद सिंह, गौरव शर्मा, सुजीत कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

