जिले का चर्चित पांडेय परिवार सोमवार को ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर में करेगा मां के लिए सोने का मुकुट अर्पित

गोपालगंज, 20 दिसम्बर (टीएन मिश्रा) जिले के कुचायकोट विधानसभा से छठी बार विधायक बने अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय सोमवार को अपने बड़े भाई सतीश पांडेय के साथ जिले के सुप्रसिद्ध थावे भवानी मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा को सोने की मुकुट अर्पित करेंगे। इसकी जानकारी स्वयं पाण्डेय परिवार सोशल मीडिया के माध्यम से दिया है।

इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार,विधायक श्री पाण्डेय सुबह निर्धारित समय पर थावे दुर्गा मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे और मां भवानी को मुकुट समर्पित करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ उनके बड़े भाई सतीश पांडेय के अलावे समर्थक और स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे। मां थावे भवानी के दरबार में मुकुट अर्पण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर के पुजारी संजय पांडेय ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन को उनकी जीत के बाद आस्था और कृतज्ञता के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि इसके पूर्व बुधवार की रात मां का मुकुट छतरी सहित श्रृंगार में लगे कई समान चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। जिस वारदात से मर्माहत पांडेय परिवार ने मुकुट अर्पित करने का निर्णय लिया है। हलाकिं बीते 6 को नवंबर को पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष मुकेश पांडेय ब्रेन हेमरेज के चलते गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में फिलहाल इलाजरत है। परिजनों ने बताया कि अस्पताल में अभी फिजियोथैरेपी चल रहा है। पूर्व जिप अध्यक्ष के पिता सतीश पांडेय ने एक वीडियो संदेश जारी कर उन तबीयत को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि मुकेश पांडेय फिलहाल गांव नहीं आएंगे और उनका इलाज दिल्ली में ही चल रहा है,जहां वे फिजियोथैरेपी करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुकेश पांडेय पूरी तरह स्वस्थ हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। सतीश पांडेय ने यह भी स्पष्ट किया कि केवल विधायक 21 दिसंबर को गांव पहुंचेंगे। इसके बाद 22 दिसंबर को सुबह 10 बजे विधायक थावे दुर्गा मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा को मुकुट भेंट करेंगे। चोरी गई उक्त मुकुट अप्रैल माह में जिले के सासामुसा मानिकपुर गांव निवासी व फिलहाल रांची के प्रतिष्ठित व्यवसाई अखिलेश्वर श्रीवास्तव ने अर्पित किया था। जो चोरी चली गई।

More From Author

अपने ऑफिस क्लर्क को जाति सूचक गाली देना और थप्पड़ मारने के मामले में धमदाहा एसडीओ अनुपम के खिलाफ मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है… पढ़ें पूरी खबर

दियारा में आग का तांडव: 20 घर जलकर राख, मजदूर परिवार आए सड़क पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:38 am, May 7, 2026
temperature icon 22°C
Mist
Humidity: 78 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 50%
Visibility: 1.6 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
27°/31°°C 0 mm 0% 5 mph 53% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 4 mph 32% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 21% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 11 mph 17% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 7 mph 21% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 0% 8 mph 30% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 0% 10 mph 42% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 9 mph 52% 1006 mb 0 cm