
पूर्णिया, 22 दिसंबर (राजेश कुमार झा) अगर आप जमीन खरीद रहे है तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है.क्योंकि जनवरी महीने से आपके एरिया के जमीन का सर्किल रेट बढ़ने वाली है. इसलिए आप अगर जमीन खरीदने की सोच रहे है तो दिसंबर महीना आपके लिए बहुत लाभदायक होगा.क्योंकि जनवरी महीने से आपके एरिया की जमीन का सर्किल रेट तीन से चार गुणा बढ़ सकता है.

बताते चलें कि पूरे बिहार में जमीन की रजिस्ट्री मामले में नए MVR लागू होने वाली है.पूर्णिया की बात करें तो लाइन बाजार की जमीन का वर्तमान सर्किल रेट 8 से 9 लाख रुपया प्रति डिसिमिल है. जो कि जनवरी महीने से ये 24 से 32 लाख तक होने की संभावना है.उसी तरह नवरतन हाता भट्टा बाजार की जमीन का सर्किल रेट वर्तमान में 9 लाख रुपया प्रति डिसमिल है. जो जनवरी महीने से तकरीबन 27 लाख से 36 लाख तक होने की संभावना है.

उसी तरह मधुबनी मौजा की बात करें तो वर्तमान में 4 से 5 लाख प्रति डिसमिल सर्किल रेट है.जो जनवरी महीने से 15 से 20 लाख प्रति डिसमिल होने की संभावना है.उसी तरह गुलाबबाग एरिया की जमीन का वर्तमान सर्किल रेट है 5 से 6 लाख प्रति डिसमिल है.जो 15 से 20 लाख प्रति डिसमिल होने की संभावना है.उसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों की आवासीय एवं कृषि की भूमि जिसका वर्तमान में 50 हजार प्रति डिसमिल सर्किल रेट है.वो जनवरी माह से तकरीबन डेढ़ से दो लाख प्रति डिसमिल होने की संभावना है.सबसे अत्यधिक वृद्धि की संभावना पूर्णिया पटना एक्सप्रेस वे,बायपास जैसे एरिया की होने की संभावना है.बताते चलें कि राजस्व संसाधनों में भारी दबाव की वजह से पूरे बिहार में 13 साल बाद नए MVR को लागू किया जा रहा है.जिससे सरकारी खजाने में राजस्व की वृद्धि होगी.

