ठंड व कोहरे के बीच सुरक्षित रेल संचालन को लेकर डीआरएम आशीष जैन ने किया गोरखपुर- कप्तानगंज-थावे रेलखंड का विंडो निरीक्षण

गोपालगंज, 23 दिसम्बर (निज संवाददाता) वाराणसी रेल मंडल प्रबंधक आशीष कुमार जैन ने मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-कप्तानगंज-थावे रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ठंड एवं कोहरे के मौसम में रेल यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा तथा संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने व रेल खण्ड पर चल रहे प्रगतिशील विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने का आदेश दिया। वे अपने मंडलीय अधिकारियों के साथ गोरखपुर- कप्तानगंज-थावे रेल खण्ड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक कप्तानगंज-थावे रेल खण्ड का विंडो निरीक्षण करते हुए थावे रेलवे स्टेशन पहुंचे,जहां उन्होंने स्टेशन के गहन निरीक्षण उपरांत कहा कि थावे रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पूर्ण विकसित कर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पित किया जा चुका है। ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्रियों की सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारू एवं सुव्यवस्थित बनी रहें,जिससे यात्रियों को अधिकतम सहूलियत मिल सके। विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने जलालपुर, सासामुसा व थावे रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म,प्रतीक्षालय,स्वच्छता व्यवस्था,प्रकाश व्यवस्था,संरक्षा उपकरणों एवं उपलब्ध यात्री सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ठंड के मौसम में यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही उन्होंने ब्लॉक सेक्शन एवं स्टेशन सेक्शन में सिग्नलों की दृश्यता,रेल पथों के रख-रखाव एवं अनुरक्षण की भी समीक्षा की तथा ठंड के कारण उत्पन्न होने वाली संभावित तकनीकी समस्याओं से निपटने के लिए सतर्कता बरतने के आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रेल संरक्षा सर्वोपरि है और संरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक स्वीकार्य नहीं होगी। इससे पूर्व मंडल रेल प्रबंधक ने कप्तानगंज-थावे रेल खण्ड के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशनों पर स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं को बनाए रखने हेतु भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक के साथ वरिष्ठ मंडल अभियंता (प्रथम) शैलेन्द्र सिंह,वरिष्ठ मंडल अभियंता (द्वितीय) विनीत कुमार, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता यशवीर सिंह, मंडल वाणिज्य प्रबंधक रमेश पाण्डेय, मंडल विद्युत अभियंता दीपक यादव,सहायक मंडल अभियंता,छपरा ए.के. राय सहित अन्य वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

More From Author

यूपी का शातिर चोर निकला थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का मुख्य आरोपी, गाजीपुर के जमानियां से हुआ गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त सामग्री बरामद

स्वास्थ्य व्यवस्था पर डीएम का सख्त पहरा: नालंदा में डॉक्टरों की गैरहाजिरी पर चेतावनी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:34 am, Sep 22, 2026
temperature icon 26°C
Patchy rain nearby
Humidity: 83 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 75%
Visibility: 9 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
26°/26°°C 1.26 mm 56% 3 mph 85% 1007 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0.33 mm 26% 2 mph 79% 1006 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 11% 2 mph 64% 1008 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 13% 3 mph 59% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 5% 3 mph 58% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 4% 2 mph 64% 1004 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 8% 2 mph 66% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.03 mm 19% 4 mph 71% 1004 mb 0 cm