संस्कार-संस्कृति की पाठशाला बनी बक्सर, शाहाबाद शिक्षक सम्मान समारोह में गूंजा भावनाओं का स्वर

बक्सर, 28 दिसंबर (विक्रांत) शिक्षा को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखते हुए संस्कार, संस्कृति और भावनात्मक मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से एक दिवसीय सेमिनार सह शाहाबाद शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

“संस्कार, संस्कृति व भावनाएं” विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से आए शिक्षाविदों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की।समारोह के मुख्य अतिथि डायट व्याख्याता नवनीत सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ. राजू मोची, सुमित्रा महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शोभा सिंह तथा सीनेट सदस्य डॉ. विनोद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि वर्तमान दौर में शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री नहीं, बल्कि संवेदनशील और संस्कारित नागरिक तैयार करना होना चाहिए।

यही समाज के समग्र विकास की नींव है।कार्यक्रम का शुभारंभ विल्फ्रेड हेनरी की भावपूर्ण सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद कुमारी आरती सिंह और डॉ. अमृता कुमारी के स्वागत गीत ने माहौल को भावनात्मक बना दिया। मंच संचालन नीतू जालान और तबरेज आलम ने किया।इस अवसर पर बिहार के कई जिलों से आए राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आयोजक विकास फैमिली क्लब और एक्टिव टीचर्स एंड स्टूडेंट ग्रुप के संस्थापक मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षकों के मनोबल को नई ऊर्जा देते हैं। समारोह प्रेरणादायक माहौल में संपन्न हुआ।

More From Author

जन कल्याण संवाद कार्यक्रम के दौरान जिले के 6 अंचल अधिकारी और कर्मचारी पर लगा भूमाफियाओं एवं जमीन ब्रोकर को मदद करने का गम्भीर आरोप…जांच के लिए कमिटी गठित…हो सकती है बड़ी कार्रवाई…पढ़ें पूरी खबर

एथेनाल नीति की मार: बिहार में थमा औद्योगिक पहिया, 300 मजदूर सड़क पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:09 pm, Jun 21, 2026
temperature icon 37°C
Mist
Humidity: 54 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 50%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
45°/45°°C 0 mm 1% 8 mph 17% 996 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
43°/45°°C 0 mm 1% 7 mph 16% 995 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
37°/42°°C 0 mm 1% 12 mph 28% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 9 mph 48% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 3% 9 mph 56% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
37°/41°°C 0 mm 1% 6 mph 34% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 1% 7 mph 24% 997 mb 0 cm