
पटना :-02 जून(बिहार डेस्क)सरकारी जमीन,
दाखिल-खारिज,परिमार्जन तथा राजस्व से जुड़े मामलों में गड़बड़ी,भ्रष्टाचार या लापरवाही को लेकर 8 अंचल अधिकारियों पर सम्राट सरकार का चला डंडा.बताते चलें कि रोहतास जिले के डिहरी की तत्कालीन अंचल अधिकारी एवं वर्तमान में सेवानिवृत्त सीमा रानी.औरंगाबाद के तत्कालीन राजस्व अधिकारी तथा वर्तमान में बक्सर जिले के इटाढ़ी अंचल अधिकारी संतोष कुमार प्रीतम.
गोपालगंज जिले के बरौली के तत्कालीन राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर की तत्कालीन अंचल अधिकारी रूचि कुमारी.
बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल के तत्कालीन प्रभारी अंचल अधिकारी तथा वर्तमान में सुपौल के अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी चंदन कुमार.पश्चिम चंपारण के बगहा-1 के अंचल अधिकारी उदय शंकर मिश्रा.
पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा अंचल अधिकारी राजा कुमार.
पश्चिम चंपारण के रामनगर के तत्कालीन अंचल अधिकारी एवं वर्तमान में भू-अर्जन कार्यालय पश्चिम चंपारण में पदस्थापित राजस्व अधिकारी-सह-कानूनगो विनोद कुमार मिश्रा पर विभिन्न दाखिल-खारिज वादों में गैरमजरूआ भूमि का खाता-खेसरा बदलकर स्वीकृति देने के आरोप में आरोप पत्र गठित किया गया है.

