एकात्म मानववाद के विचार आज भी प्रासंगिक: मिथलेश तिवारी दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान में कार्यकर्ताओं को मिला संगठन सशक्तिकरण का मंत्र” बोले प्रदेश अध्यक्ष संगठन व सरकार के समन्वय से साकार होगा विकसित बिहार का सपना

बाल्मीकि नगर,गोपालगंज टीम। भारत नेपाल की सीमा पर स्थित बाल्मीकि नगर के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के दूसरे दिन भाजपा के कई दिग्गज नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक रणनीति में “संगठन और सरकार के बीच समन्वय” को विशेष महत्व दिया जाता है। पार्टी का मानना है कि सरकार और संगठन दोनों की भूमिकाएं अलग होते हुए भी एक-दूसरे की पूरक हैं। श्री सरावगी ने कहा कि सरकार के मंत्री और संगठन के पदाधिकारी समय-समय पर बैठकें कर योजनाओं,उपलब्धियों और चुनौतियों पर चर्चा करते हैं। संगठन जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं पर प्रतिक्रिया एकत्र कर उसे सरकार तक पहुंचाता है,वहीं जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य भी करता है। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार दोनों का लक्ष्य जनता की सेवा तथा विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करना है। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना,नए सदस्यों को जोड़ना और उन्हें प्रशिक्षित करना समय की आवश्यकता है। साथ ही सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से निरंतर संपर्क बनाए रखते हुए समाज के सभी वर्गों तक पार्टी की पहुंच बढ़ानी होगी। प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने कहा कि पार्टी की कार्यपद्धति,संगठनात्मक संरचना और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सतत प्रशिक्षण और जनहित के प्रति समर्पण के माध्यम से विकसित बिहार एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए पार्टी निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर भारत सरकार के राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे,राज्यसभा सांसद मनन मिश्रा तथा भाजपा नेता अनमोल शोभित ने भी प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित किया और संगठन की मजबूती पर बल दिया। दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान के समापन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप कुमार गिरि ने सभी आमंत्रित वक्ताओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

More From Author

⚜️जाने आज का राशिफल काशी के प्रकांड विद्वान प्रो. ब्रजभूषण ओझा से ⚜️

विश्व तंबाकू दिवस पर तंबाकू मुक्त समाज का संकल्प,जिले भर में निकाली गई जागरूकता रैली,शपथ कार्यक्रम भी आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:28 pm, Aug 6, 2026
temperature icon 30°C
Patchy rain nearby
Humidity: 72 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 62%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:18 am
Sunset: 6:32 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.1 mm 24% 6 mph 78% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.09 mm 22% 7 mph 80% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0.02 mm 12% 11 mph 72% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0.02 mm 13% 13 mph 57% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0.02 mm 14% 12 mph 55% 998 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 8% 11 mph 58% 997 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 7% 10 mph 65% 999 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0.01 mm 15% 12 mph 67% 1000 mb 0 cm