विश्व तंबाकू दिवस पर तंबाकू मुक्त समाज का संकल्प,जिले भर में निकाली गई जागरूकता रैली,शपथ कार्यक्रम भी आयोजित

गोपालगंज,निज संवाददाता। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रविवार को जिले के कई अस्पतालों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एनसीडीओ डॉ. संजय कुमार सिंह व मनोवैज्ञानिक डॉ. कीर्ति राज ने अपने सहयोगियों के साथ किया। इस दौरान लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें इस घातक लत से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल में ऑन्कोलॉजी विभाग के सहयोग से विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अस्पताल कर्मियों एवं आम नागरिकों को तंबाकू सेवन नही करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही डीएवी स्कूल के प्राचार्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से जागरूकता रैली शहर में निकाली गई। जिसमें लोगों को तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। जिले में विश्व तंबाकू निषेध दिवस केवल जिला अस्पताल तक सीमित नहीं रहा,बल्कि लगभग सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी इसे उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिले के सभी सीएचओ आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों से अवगत कराया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
-विभिन्न स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों में भी चला जागरूकता अभियान
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के तहत जिले के कई हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, सेमराव (हथुआ) में सामुदायिक क्षेत्रों में तंबाकू विरोधी जागरूकता अभियान चलाया गया। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर,भेड़िया (थावे) में धूम्रपान से बचाव एवं तंबाकू त्याग को लेकर लोगों को आवश्यक जानकारी और परामर्श दिया गया। वहीं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, एकडेरवा तथा जगमलवा (थावे) में भी विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को तंबाकू से होने वाली बीमारियों के प्रति सचेत किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि तंबाकू सेवन कैंसर,हृदय रोग,फेफड़ों की गंभीर बीमारियों और अन्य कई स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारण है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज को तंबाकू मुक्त बनाना और युवाओं को इसकी लत से बचाना है। मनोवैज्ञानिक डॉ कृति राज ने बताया कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आयोजित इन गतिविधियों ने जिलेभर में तंबाकू के खिलाफ जनजागरूकता का प्रभावी संदेश दिया है।

More From Author

बेला सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई,6.56 लाख नेपाली मुद्रा के साथ दो तस्कर गिरफ्तारमहिंद्रा वीरो वाहन जब्त भीमनगर ले जाई जा रही थी नेपाली करेंसी, 56 वीं वाहिनी के जवानों ने खुफिया सूचना पर की कार्रवाई

सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस का कहर:सेंटरिंग खोलने उतरे चार मजदूरों की दम घुटने से मौतएक मजदूर को बचाने के लिए एक-एक कर टैंक में उतरे तीन साथी भी हुए बेहोश, ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर निकाला बाहर,डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

एकात्म मानववाद के विचार आज भी प्रासंगिक: मिथलेश तिवारी दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान में कार्यकर्ताओं को मिला संगठन सशक्तिकरण का मंत्र” बोले प्रदेश अध्यक्ष संगठन व सरकार के समन्वय से साकार होगा विकसित बिहार का सपना

नेपाल के पीएम बालेन शाह का बड़ा बयान:“भारत ही नहीं, नेपाल ने भी भारतीय जमीन पर कर रखा है कब्जा अपने पहले संसदीय भाषण में दिया बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:15 pm, Sep 22, 2026
temperature icon 35°C
Partly Cloudy
Humidity: 46 %
Pressure: 1003 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 27%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0.01 mm 8% 3 mph 51% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.04 mm 10% 2 mph 57% 1004 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0.03 mm 14% 4 mph 63% 1005 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 11% 4 mph 66% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0.19 mm 29% 4 mph 70% 1003 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.04 mm 20% 3 mph 69% 1006 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0.01 mm 11% 9 mph 53% 1006 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0.09 mm 15% 7 mph 50% 1003 mb 0 cm