‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, डायरेक्टर नाग अश्विन का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

नई दिल्ली, 19 सितम्बर (अशोक “अश्क”) फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के बहुप्रतीक्षित सीक्वल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जहां एक ओर फैंस इसके अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। फिल्म की मुख्य अदाकारा दीपिका पादुकोण अब इसके सीक्वल का हिस्सा नहीं होगी।


वैजयंती मूवीज ने बीते गुरुवार को सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। उन्होंने लिखा, “यह आधिकारिक रूप से घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण Kalki2898AD के अपकमिंग सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। सावधानी से विचार करने के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है।”
पहले पार्ट में दीपिका ने सुमति नाम का प्रमुख किरदार निभाया था, जो फिल्म की कहानी का एक केंद्रीय हिस्सा था। ऐसे में उनके बाहर होने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है।
इन सबके बीच फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने भी एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर माहौल को और गरमा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कृष्णा की एंट्री से जुड़ा एक फैन एडिट शेयर करते हुए लिखा, “जो हो गया, उसे आप बदल नहीं सकते, लेकिन आगे क्या होगा, ये आप चुन सकते हैं।”
इस पोस्ट के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि शायद यह टिप्पणी दीपिका के बाहर निकलने को लेकर ही की गई है।
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका ने फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए अपनी फीस में 25% बढ़ोतरी की मांग की थी। साथ ही उन्होंने हर दिन सिर्फ 7 घंटे शूटिंग करने की शर्त भी रखी थी। यही नहीं, दीपिका अपनी 25 लोगों की टीम के साथ ट्रैवल करती हैं और उन्होंने उनके लिए फाइव स्टार होटल और खाने-पीने की सुविधाएं भी मांगी थी।
माना जा रहा है कि इन मांगों के चलते मेकर्स और एक्ट्रेस के बीच टकराव हुआ, और अंततः दीपिका को फिल्म से बाहर कर दिया गया।
अब देखना यह होगा कि फिल्म के सीक्वल में दीपिका की जगह कौन सी नई एक्ट्रेस नजर आएगी और फिल्म की कहानी किस मोड़ पर आगे बढ़ेगी।

More From Author

वफ्फ बोर्ड के जिलाध्यक्ष ने पेश की दावेदारी, बोले- एनडीए को अल्पसंख्यक समाज से किसी को मौका देना चाहिए

रूस का अमेरिका को करारा जवाब: “भारत-चीन जैसी सभ्यताएं अल्टीमेटम के आगे नहीं झुकेगी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:34 am, Sep 22, 2026
temperature icon 32°C
Overcast
Humidity: 56 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 98%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
11:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 11% 4 mph 55% 1006 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 53% 1004 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1004 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 5% 5 mph 62% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 5% 7 mph 65% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 50% 1007 mb 0 cm