
पूर्णिया:-17 जून(राजेश कुमार झा)के0 नगर सीडीपीओ अमृता वर्मा पर रोज नए-नए खुलासे हों रहे है.जिनसे अमृता वर्मा की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है.कारण केंद्र संख्या 36 की पुष्पा देवी के साथ दर्जनों केंद्र की सेविकाओं ने सीडीपीओ अमृता वर्मा के खिलाफ खुलकर बोलने लगे है.बताते चलें कि बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के0 नगर,पूर्णिया के संरक्षक अरुण पासवान ने जिलापदाधिकारी पूर्णिया को पत्र के माध्यम से के0 नगर सीडीपीओ अमृता वर्मा के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाये है.उन्होंने डीएम को लिखे पत्र में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 20 में चल रहे व्याप्त भ्रष्टाचार का उजागर करते हुए अमृता वर्मा पर बड़े ही गम्भीर आरोप लगाए है.अरुण पासवान ने आरोप लगाते हुए लिखे है कि आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 20,पंचायत परोरा में पदस्थ सेविका वाहिद परवीन की मृत्यु वर्ष 2018 में ही हो चुकी है.जिसका मै स्वयं गवाह हूं.उसके बाबजूद के0 नगर प्रखंड सीडीपीओ द्वारा मृतक वहीदा परवीन से ही केंद्र संख्या 20 का काम लिया जा रहा है.जो अत्यंत ही गम्भीर मामला है.उन्होंने अमृता वर्मा पर मृतक सेविका की मानदेय,पोषाहार राशि गबन के भी गंभीर आरोप लगाये है.इस मामले में जब सीडीपीओ अमृता वर्मा से बात करनी चाही तो उन्होंने पूरे मामले पर अनभिज्ञता जताते हुए पल्ला झाड़ ली.

