
पूर्णिया:-18 जून(राजेश कुमार झा)पिछले तीन महीनों से चल रही जमीन निबंधन के बड़े हुए सर्किल दर को आखिरकार बिहार सरकार ने 19 जून 2026 से लागू करने के आदेश दे दिए है.कल यानि शुक्रवार से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीन रजिस्ट्री की सर्किल रेट दुगुनी दर पर होगी.बताते चलें कि बिहार सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने पिछले 13 सालों से चल रही पुरानी सर्किल दरों में बदलाव करते हुए 19 जून से नई दरें लागू करने का निर्णय ले लिया है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिस अभी तक जिस जमीन की रजिस्ट्री में 100 रुपए का चालान लग रहा था, वो अब नई सर्किल दरें लागू होने के बाद दोगुनी यानि 200 रूपये होगी.इसके लिए विभाग ने अपने सॉफ्वेयर में बदलाव करते हुए सभी तरह की तैयारी कर ली है.बताते चलें कि पिछले 13 साल पहले जिस जमीन की कीमत 100 रूपये थी.वो विगत 13 सालों में पांच गुना से अधिक यानि 500 रूपये हो गई.लेकिन सर्किल दर वहीं की वही धरी की धरी रह गई.दूसरी तरफ नई सर्किल रेट बढ़ने से बिहार सरकार के राजस्व में बहुत बड़ी वृद्धि होने की संभावना है.

