कैंसर सर्वाइवर हिना खान और सोनाली बेंद्रे हुए भावुक, ‘पति पत्नी और पंगा’ में बाल दान का भावुक पल

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) टीवी रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के अपकमिंग एपिसोड में एक भावुक पल देखने को मिलेगा, जब कैंसर सर्वाइवर एक्ट्रेस हिना खान और सोनाली बेंद्रे दर्शकों के एक नेक कदम से भावुक हो जाती हैं। हिना जहां शो की कंटेस्टेंट हैं, वहीं सोनाली इसकी होस्ट की भूमिका निभा रही हैं।


प्रोमो के अनुसार, रुबीना दिलैक को एक टास्क दिया जाता है जिसमें उन्हें दर्शकों में से किसी एक को अपने बाल कटवाने के लिए मनाना होता है। रुबीना एक महिला को इसके लिए तैयार कर लेती हैं, जो कैंसर मरीजों के लिए विग बनाने के उद्देश्य से अपने बाल दान करने का फैसला करती है।
बाल कटवाने से पहले रुबीना बताती हैं कि ये कदम कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए है।

यह सुनकर हिना खान और सोनाली बेंद्रे भावुक हो जाती हैं और एक-दूसरे को गले लगाकर रोने लगती हैं। हिना महिला को गले लगाते हुए कहती हैं, “हर दिन मैं विग पहनती हूं… आपको अंदाजा नहीं है कि इस बाल दान से किसी को कितनी खुशी मिल सकती है।” वहीं सोनाली बेंद्रे उस महिला की तारीफ करते हुए कहती हैं, “आपका दिल आपकी खूबसूरती से कहीं ज्यादा सुंदर है।”


‘पति पत्नी और पंगा’ शो ने BARC की 40वें हफ्ते की रेटिंग में टॉप 10 में एंट्री की है और फिलहाल 10वें स्थान पर है। अविका गौर और मिलिंद चंदवानी की शादी वाले एपिसोड से टीआरपी में उछाल आया था।
हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो को नवंबर में ऑफएयर किया जा सकता है और इसकी जगह एकता कपूर का ‘नागिन 7’ शो लेगा। इसके पीछे गिरती टीआरपी को वजह बताया जा रहा है।

More From Author

Su-57 का भारत में होगा निर्माण, रूस देगा AMCA प्रोजेक्ट में मदद: भारत-रूस रक्षा साझेदारी को मिलेगी नई उड़ान

“राइज एंड फॉल” ग्रैंड फिनाले आज: ट्रॉफी अर्जुन या आरुष?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:46 am, Jun 23, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 84 %
Pressure: 999 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 3% 3 mph 52% 999 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
35°/39°°C 0 mm 1% 3 mph 36% 1000 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
41°/42°°C 0 mm 2% 5 mph 23% 998 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
41°/42°°C 0 mm 1% 2 mph 21% 995 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
41°/42°°C 0 mm 1% 4 mph 19% 994 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 1% 6 mph 25% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 2% 12 mph 45% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 2% 9 mph 52% 997 mb 0 cm