चॉकलेट के पैकेट में छुपाकर तस्करी हो रही थाईलैंड का गांजा, बरामद नेपाल के रास्ते कोलकाता भेजने की थी साजिश नेपाल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने की कार्रवाई, 2.8 किलो गांजा बरामद

राजेश कुमार शर्मा जोगबनी/अररिया। भारत-नेपाल सीमा से जुड़े तस्करी नेटवर्क का एक और बड़ा मामला सामने आया है। इस बार नेपाल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने थाईलैंड से हवाई मार्ग के जरिए नेपाल पहुंचे एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसके सामान से चॉकलेट के पैकेटों में छिपाकर रखा गया 2 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि इस खेप को नेपाल के रास्ते पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंचाने की तैयारी थी। नेपाल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सूचना अधिकारी दुर्गा राज रेग्मी के अनुसार,तीसरे देशों से हवाई मार्ग से नेपाल आने वाले यात्रियों की निगरानी के दौरान थाई एयरवेज की उड़ान संख्या TG-309 से बैंकॉक से काठमांडू पहुंचे कोलकाता निवासी 57 वर्षीय हरी क्षेत्री के सामान की तलाशी ली गई। जांच में चॉकलेट के पैकेटों के भीतर छिपाकर रखा गया 2.8 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि गांजे की यह खेप नेपाल से सड़क मार्ग के जरिए भारत के कोलकाता ले जाई जानी थी। ब्यूरो के अनुसार,मामले में जुड़े अन्य तस्करों और नेटवर्क की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है।
-नेपाल के आंख अस्पताल की वैन पर फिर उठे सवाल
इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर नेपाल के एक आंख अस्पताल की मारुति वैन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सीमा क्षेत्र में पहले भी इस तरह के वाहनों का नाम तस्करी के मामलों में सामने आ चुका है। अतीत में ऐसे वाहनों से मानव कंकाल,सोना-चांदी और अन्य अवैध सामान बरामद होने के मामले सामने आए थे। हालांकि, वर्तमान मामले में आंख अस्पताल की किसी वैन की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसियां सभी संभावित कड़ियों की पड़ताल कर रही हैं।
-भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सतर्कता
हालिया बरामदगी के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और बढ़ा दी गई है। जांच एजेंसियों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय तस्कर अब नए-नए तरीके अपनाकर मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश कर रहे हैं। नेपाल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का कहना है कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों तक पहुंचने की उम्मीद है।

More From Author

गुलाबबाग स्थित होटल ग्रांड पैलेस में ग्राहक को शराब परोसने के मामले में फरार होटल मालिक राहुल वर्मा को खोजने में एक हफ्ते से पूर्णिया पुलिस नाकाम…पढ़ें पैसे और रसूख का खेल

KGMU में नॉन- पीजी जूनियर रेजिडेंट बने डॉ. साई श्रवण, अशोक नगर के पहले MBBS डॉक्टर ने रचा नया इतिहास;

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:17 pm, Aug 27, 2026
temperature icon 35°C
Overcast
Humidity: 51 %
Pressure: 998 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 94%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:28 am
Sunset: 6:14 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0.05 mm 16% 3 mph 56% 998 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0.03 mm 16% 1 mph 60% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0.4 mm 42% 8 mph 76% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.09 mm 32% 8 mph 84% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 15% 8 mph 76% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0.48 mm 35% 8 mph 60% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0.06 mm 15% 8 mph 54% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0.04 mm 17% 11 mph 63% 999 mb 0 cm