जातीय विवाद की भेंट चढ़ा डॉ. मीना प्रसाद का विदाई समारोह: समस्तीपुर कॉलेज में उठे सवाल, विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति की कार्यशैली पर भी जांच की मांग तेज

समस्तीपुर, 1 सितंबर (राजेश झा) समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में प्राचार्य डॉ. मीना प्रसाद के सेवानिवृत्ति पर आयोजित विदाई समारोह उस वक्त विवादों में घिर गया जब कार्यक्रम में जातीय टिप्पणियों और पदस्थापन से जुड़ी अनियमितताओं को लेकर आक्रोश भड़क उठा। आरोप है कि समारोह जातिवाद और शिक्षा माफिया की साजिश की भेंट चढ़ गया।


जानकारी के अनुसार, चर्चित शिक्षा माफिया माने जाने वाले निर्मल कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि मिथिला विश्वविद्यालय में यादव समाज को छोड़कर अन्य जातियों जैसे कोइरी, कुर्मी, भूमिहार, राजपूत और बनिया समाज के ही लोगों को प्राचार्य बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा चहेतों को फोन कर बुलाया जा रहा है और डॉ. मीना प्रसाद को पदस्थापन समिति में रखकर नियुक्तियों में पक्षपात किया जा रहा है।


निर्मल सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि डॉ. मीना प्रसाद ने सेवानिवृत्त बाहरी लोगों को ही स्नातकोत्तर की परीक्षाओं में एक्सटर्नल नियुक्त किया, जो नियमों के विरुद्ध है। साथ ही यह भी कहा गया कि वे खुद निलंबन और वेतन वृद्धि रोक की सजा झेल चुकी हैं, फिर भी कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की मेहरबानी से उन्हें यू.आर. कॉलेज, रोसड़ा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
डॉ. प्रसाद पर यह भी आरोप लगा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में लाखों रुपये का चेक जारी कर दो डाटा ऑपरेटरों का तीन माह का लंबित वेतन भुगतान किया, जिसे लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
इस पूरे प्रकरण ने कॉलेज परिसर में माहौल को गरमा दिया है। अब यह सवाल उठ रहा है कि आखिर डॉ. मीना प्रसाद के खिलाफ आपराधिक और मानहानि का मुकदमा क्यों नहीं दर्ज किया जा रहा है। साथ ही यह मांग भी उठ रही है कि राजभवन द्वारा कुलपति की कार्यशैली की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि विश्वविद्यालय में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

More From Author

PXN कोड मतलब पूर्णिया एयरपोर्ट…5 सितंबर तक पूरा डेकोरेशन कंप्लीट.. अगले तीन दिनों के बाद टिकट बुकिंग चालू… पढ़ें पूरी खबर

बाघोपुर में पेयजल संकट पर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश: तीन घंटे तक जाम रहा रोसड़ा–हथौड़ी मुख्य मार्ग, शाम तक जल आपूर्ति बहाल करने का पीएचईडी एसडीओ ने दिया आश्वासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:48 am, Jun 25, 2026
temperature icon 33°C
Mist
Humidity: 63 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 50%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:00 am
Sunset: 6:44 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 am
temperature icon
39°/42°°C 0 mm 1% 2 mph 24% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0 mm 1% 5 mph 18% 998 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
44°/44°°C 0 mm 1% 5 mph 16% 996 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
41°/42°°C 0 mm 1% 5 mph 22% 997 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
37°/40°°C 0 mm 1% 10 mph 30% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
36°/36°°C 0 mm 2% 9 mph 43% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 2% 3 mph 47% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
35°/39°°C 0 mm 1% 3 mph 41% 1002 mb 0 cm