
पूर्णिया:-22 जून(राजेश कुमार झा)जिले के पहले वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) का पदभार संभालते बहुत ही कुल दिखे एस एस पी शौर्य सुमन.जिले के सभी पुलिस अधिकारियों सहित सभी पुलिस कर्मियों के साथ बहुत ही ठंडे एवं हंसमुख अंदाज में सबों का अभिवादन लेने के बाद अपने कार्यालय में जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक किए.बैठक में एस एस पी शौर्य सुमन ने मुहर्रम को लेकर विधि-व्यवस्था की पूरी जानकारी ली.उसके बाद पुलिस केंद्र भी गए. बिफोरप्रिंट डिजिटल के साथ बातचीत में एस एस पी शौर्य सुमन ने बताए कि जिले को नशामुक्त,अपराध मुक्त के साथ-साथ फ्रेंडली पुलिस होगी मेरी पहली प्राथमिकता. जिले के सभी नागरिकों से मेरी अपील होगी कि कोई भी जानकारी हो तो कृपया मुझे फोन कर सीधी जानकारी दे सकते है.मै हमेशा उपलब्ध रहूंगा.

