ज्वेलरी शॉप में लुट के इरादे से पहुंचे 6 बदमाशों की ताबड़तोड़ गोलीबारी में एक स्थानीय लोगों की मौत एवं दूसरा घायल…स्थानीय लोगों के हत्थे चढ़े तीन लुटेरे…आभूषण का बैग लेकर फरार हुए तीन लूटेरे

गोपालगंज:-24अप्रेल(निज संवाददाता)जिले के भोरे थाने के लालछापर बाजार में शुक्रवार को आभूषण दुकान में डकैती के बाद भाग रहे बदमाशों और ग्रामीणों के बीच भिड़ंत हो गई। ग्रामीण उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। अपने को घिरते देख बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें बगल के मठिया गांव निवासी डबल मिश्र की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि एक दुकानदार घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों के बदमाशों की जान बचाने के लिए घंटो जद्दोजहद करना पड़ा तब जाकर घर में फंसे बदमाश को पुलिस बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाई। समाचार प्रेषण तक पुलिस व भीड़ आमने सामने है । बता दें कि भोरे थाना क्षेत्र के लाला छापर पोखरा बाजार में शुक्रवार की दोपहर दिनदहाड़े दीपक आभूषण दुकान में लूटपाट करने पहुंचे बाइक सवार छह बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपने को घिरते देख ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान बदमाशों ने एक किराना दुकानदार के हाथ में गोली मार दी। साथ ही भागने के दौरान बदमाशों एक राहगीर को गोली मार कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद उग्र भीड़ ने तीन बदमाशों को पकड़ कर बेरहमी से पिटाई कर दिया। साथ ही एक बदमाश को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार, आभूषण दुकान में घुसते ही उन्होंने हथियार के बल पर दुकानदार को कब्जे में ले लिया और लूटपाट शुरू कर दी। वे एक बैग में सारा आभूषण व नगदी भर लिया। इसी दौरान पास के किराना दुकानदार पवन बरनवाल की नजर बदमाशों पर पड़ी। वह विरोध करने के लिए दुकान में घुस गए। इस पर बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिससे उनके हाथ में गोली लग गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और बदमाशों को घेरने लगे। भीड़ को देख एक बाइक पर सवार तीन बदमाश दुकान के बाहर मौजूद लोगों पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। वहीं दुकान के अंदर मौजूद अन्य बदमाश भी भागने लगे। दो बदमाश बाइक लेकर निकल गया, जबकि एक अन्य की बाइक स्टार्ट नहीं हुई तो वह पैदल भागने लगा। इसी दौरान एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया व उसकी जमकर पिटाई कर अधमरा कर दिया। अकेले बाइक से भाग रहा दोनों बदमाश सिसई बाजार पहुंचे,जहां लोगों ने उसे घेर लिया। खुद को घिरता देख उसने फायरिंग कर दी। इसमें सिसई गांव निवासी डब्ल्यू मिश्रा को सीने और पेट में तीन गोली लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद भीड़ ने दोनों बदमाश की भी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इधर, लाला छापर पोखरे पर मौजूद बदमाशों की एक बाइक को लोगों ने आग के हवाले कर दिया। वहीं भाग रहे एक बदमाश का पीछा कर उग्र लोगों ने बिहार व यूपी की सीमा पर भेंगारी गांव के समीप पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।पकड़े गए तीनों बदमाशों में एक यूपी के रामपुर कारखाना के सुमित कुमार व मैरवा थाना के रोहित राम व अभिषक कुमार के रुप में हुई है। मृतक की पहचान नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, एसडीओ अभिषेक चंदन व भोरे थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय मौके पर पहुंचे। दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए भोरे रेफरल अस्पताल भेजा गया। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस पूरी तरह सजग है। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए यूपी के सीमावर्ती इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही है।

More From Author

नेवालाल चौक के पास अपराधियों के दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी का पूर्णिया पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा… सुरज बिहारी हत्याकांड से जुड़े थे तार…गिरफ्तार अपराधियों ने कहा…उदय बिहारी से मिली थी शुभम को मारने की सुपारी…पढ़ें पूरी खबर

सवा लाख हनुमान मंदिर में नंगे पांव चलकर दर्शन करने वाले शशिकांत बने क्षेत्र के लिए मिशाल…सपने में आया थावे वाली मां का बुलावा तो 48 किमी नंगे पैर चल पहुंचे मां था के दरबार

फैसला ऑन द स्पॉट… सेवा-संवाद-समाधान के तहत डीएम कार्यालय पहुंचे 34 फरियादी…एक बुजुर्ग फरियादी ने कहा पिछले एक वर्षों से ऑफिस और अधिकारियों के चक्कर लगा रहा था…आज एक दिन में काम हो गया..डीएम साहब को मेरा प्रणाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:00 am, Aug 7, 2026
temperature icon 28°C
Smoky haze
Humidity: 84 %
Pressure: 998 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 24%
Visibility: 7.8 km
Sunrise: 5:19 am
Sunset: 6:31 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 12% 8 mph 84% 999 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0.01 mm 11% 12 mph 67% 1001 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0.02 mm 14% 12 mph 55% 999 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 8% 11 mph 54% 997 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 7% 9 mph 59% 997 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0.04 mm 13% 11 mph 65% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 11% 11 mph 75% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 12% 11 mph 80% 1000 mb 0 cm