बक्सर, 2 सितम्बर (विक्रांत) जिले के डुमरांव स्थित डी.के.कालेज के लिए प्राचार्य पद के लिए विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा चयनित प्रो.वीणा कुमारी के पदस्थापन को लेकर करीब एक माह से जारी अटकलों पर मंगलवार को विराम लग गया। डी.के.कालेज की प्रथम महिला प्राचार्य के तौर पर प्रो.वीणा कुमारी ने प्रभारी प्राचार्य डा.राजू मोची से पदभार ग्रहण कर लिया। नई प्राचार्य ने पदभार ग्रहण करने से पहले डी.के.कालेज की संस्थापिका धरीक्षणा कुंवरि की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित करने के बाद कालेज के शिक्षकों के समक्ष पदभार ग्रहण किया।

मौके पर शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ डी.के.कालेज की इकाई द्वारा नव पदस्थापित प्राचार्य का अभिनंदन किया गया। शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के नेता अखिलेश कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह की अगुवाई में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कालेज के वर्सर प्रो.अब्दुल कैश, प्रो.अरबाब खां,एनएसएस के प्रभारी डा.रमेश यादव, डा.अभिषेक कुमार, खेल कूद शिक्षक अजीत कुमार सिंह, प्रो.उषा सिंह, अर्चना कुमारी सिन्हा, रेवती रमण मिश्रा, श्रीभगवान सिंह एवं मनोज कुमार सिंह उर्फ टेल्हा सिंह आदि मौजूद थे। प्रभार ग्रहण करने के बाद नव पदस्थापित प्राचार्य ने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय की शैक्षणिक वातावरण बरकरार रखने के आलावा नैक मूल्यांकन में उत्तम ग्रेड प्राप्त करना उद्येश्य है। उन्होेंने कालेज शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों से कालेज के छात्रहीत में रचनात्मक सहयोग की अपील की।
उन्होंने कहा कि विद्या की मंदिर में स्वच्छ एवं पठन पाठन योग्य वातावरण बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होेंने डी.के.कालेज को अब तक नैक से नहीं जुड़ पाने पर आश्चर्य व्यक्त किया और कहा कि हर हाल में डी.कालेज को नैक के मूल्यांकन बेहत्तर ग्रेड दिलाने की दिशा में कार्य करना है। विकास कार्य निरंतर जारी रहेगा। बता दें, डी.के.कालेज की नव पदस्थापित प्राचार्या पूर्व में पटना स्थित जे.डी.महिला कालेज में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत थी। पिछले दिनों राज्य स्तर पर विश्वविद्यालय सेवा आयोग उन्हें डी.के.कालेज डुमरांव का स्थाई प्राचार्य बनाया गया है। प्रो.वीणा कुमारी वर्ष 2013 से जे.डी.महिला कालेज पटना में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थी।

