दूरदराज और पिछड़े इलाकों के लिये बेहतर परिवहन सुविधा के साथ बिहार को विकास की नई पटरी पर दौड़ाने की तैयारी, 29 नई रेल परियोजनाओं को मिली मंजूरी…

सेन्ट्रल डेस्क। बिहार के बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए राज्य में 29 नई रेल लाइनों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इन परियोजनाओं के एलाइनमेंट तथा प्रारंभिक इंजीनियरिंग- सह-यातायात सर्वेक्षण की स्वीकृति मिलने के साथ ही विकास कार्यों को अब नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
इन प्रस्तावित रेल परियोजनाओं में मधुबनी-जनकपुर रोड सहार होकर,सतगावां होकर नवादा- गिरिडीह,कुशेश्वरस्थान-सहरसा, भगवानपुर से महुआ ताजपुर होकर -समस्तीपुर, पावापुरी-नवादा,महेश खूंट से नारायण पुर,इस्लामपुर-बोधगया और बिहारशरीफ-जहानाबाद नरकटियागंज-अरेराज,थावे-मोतिहारी -छोड़ादानों मधुबनी- कमतौल, बांका से जमुई होकर नवादा जैसी कई महत्वपूर्ण रेल लाइनें शामिल हैं। इन रेल मार्गों के निर्माण से राज्य के दूरदराज और पिछड़े इलाकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी, जिससे लोगों की आवाजाही अधिक सुगम और तेज होगी। नई रेल लाइनों के शुरू होने से न केवल यात्री सुविधाओं में वृद्धि होगी, बल्कि व्यापार, कृषि, पर्यटन और उद्योग को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। खासकर धार्मिक और पर्यटन स्थलों को रेल नेटवर्क से जोड़ने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की संभावना है। साथ ही निर्माण कार्यों के दौरान और उसके बाद रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल बिहार के समग्र विकास, क्षेत्रीय संतुलन और आर्थिक प्रगति की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। राज्य में बेहतर रेल कनेक्टिविटी से निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी और विकास की गति को नई ऊर्जा मिलेगी।

More From Author

टीओपी और थाने के बीच बेहतर तालमेल की कमी ने टीओपी को बना दिया चेकपोस्ट…तत्कालीन एसपी कार्तिकेय शर्मा के द्वारा बनाए गए थे टीओपी…सवाल क्या टीओपी के हटने से जिले की पुलिसिंग सुधरेगी,क्या अपराध पर लगाम लगेगी… पढ़ें क्या कहती पब्लिक

टपकती छत,गिरता प्लास्टर,किसी बड़ी अनहोनी को निमंत्रण देता ये विद्यालय,अधर में है 300 से अधिक नौनिहालों का भविष्य…धमदाहा अनुमंडल का ये विद्यालय,जिसे कभी मिथिलांचल का गौरव कहा जाता था…पढ़ें पूरी खबर

जादोपुर–मंगलपुर पुल में दरार से हड़कंप,भारी वाहनों पर रोक; IIT–NIT की टीम कर रही गहन जांच गंडक नदी पर बने 550 करोड़ के लाइफलाइन पुल के स्पैन में 5–7 इंच की दरार,प्रशासन अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:31 pm, Jul 13, 2026
temperature icon 32°C
Mist
Humidity: 80 %
Pressure: 999 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 75%
Visibility: 3 km
Sunrise: 5:07 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 4% 4 mph 56% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 7% 5 mph 64% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 6% 6 mph 57% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 2% 4 mph 41% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
39°/40°°C 0 mm 4% 6 mph 35% 997 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
34°/37°°C 0.04 mm 8% 15 mph 50% 997 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 4% 13 mph 57% 998 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 5% 9 mph 62% 1000 mb 0 cm