नगर निगम के होल्डिंग टैक्स कार्यालय लगी आग से अफवाहों एवं भ्रामक खबरों का बाजार गर्म…नहीं हुई महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेख की क्षति..

दिनांक 17 जून 2026 को पूर्णिया नगर निगम परिसर स्थित उस कक्ष में, जहाँ होल्डिंग टैक्स संग्रहण से संबंधित एनजीओ का कार्यालय संचालित होता है, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना हुई थी। दुर्भाग्यवश, इस घटना को कुछ लोगों द्वारा अनावश्यक रूप से तूल दिया जा रहा है तथा सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन के बीच भ्रामक एवं तथ्यहीन प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिसकी पूर्णिया नगर निगम कड़ी निंदा करता है।
वास्तविक स्थिति यह है कि उक्त घटना में किसी भी प्रकार के महत्वपूर्ण अभिलेख अथवा सरकारी दस्तावेजों की क्षति नहीं हुई है। आग से केवल कुछ आवश्यक उपकरण एवं कार्यालयीन उपस्कर प्रभावित हुए हैं। इसके अतिरिक्त, कुछ रद्दी कागज के टुकड़े जले हैं, जिनका किसी भी सरकारी अभिलेख या होल्डिंग टैक्स संबंधी रिकॉर्ड से कोई संबंध नहीं है। यह भी स्पष्ट किया जाता है कि होल्डिंग टैक्स से संबंधित समस्त कार्य ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से संचालित होता है तथा पुराने अभिलेख एवं होल्डिंग संबंधी दस्तावेज पहले से ही निगम के दूसरे भवन में सुरक्षित रखे गए हैं। अतः महत्वपूर्ण दस्तावेजों के नष्ट होने संबंधी दावे पूरी तरह निराधार एवं भ्रामक हैं।
पूर्णिया नगर निगम एक सरकारी संस्था है। ऐसी परिस्थितियों में किसी भी व्यक्ति, जनप्रतिनिधि अथवा सामाजिक संगठन को तथ्यों की पुष्टि किए बिना सार्वजनिक बयान देने से बचना चाहिए। साथ ही, सोशल मीडिया एवं समाचार माध्यमों से जुड़े लोगों से भी अपेक्षा है कि वे अपनी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए केवल सत्यापित तथ्यों पर आधारित समाचार ही प्रसारित करें। यह भी उल्लेखनीय है कि यदि ऐसी किसी घटना में महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेखों की क्षति होती है, तो नियमानुसार प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराने सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाती है। चूंकि इस घटना में ऐसी कोई क्षति नहीं हुई है, इसलिए इस प्रकार की कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी।
पूर्णिया नगर निगम सभी नागरिकों एवं संबंधित पक्षों से आग्रह करता है कि संवेदनशील मामलों में अफवाहों अथवा राजनीतिक बयानबाजी से बचते हुए तथ्यों के आधार पर ही अपनी बात रखें। निगम प्रशासन पारदर्शिता एवं जवाबदेही के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा आमजन से भी अपील करता है कि किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें।

More From Author

नेवालाल चौक के पास अपराधियों के दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी का पूर्णिया पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा… सुरज बिहारी हत्याकांड से जुड़े थे तार…गिरफ्तार अपराधियों ने कहा…उदय बिहारी से मिली थी शुभम को मारने की सुपारी…पढ़ें पूरी खबर

जिला व सत्र न्यायाधीश दस की अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला 54 साल पुराने भूमि विवाद पर लगाई न्याय की मुहर एक माह में निपटी अपील, अदालत ने किया खारिज

संगठित पशु तस्करी नेटवर्क के सरगना असमान खान पर शिकंजा,पीएमएळए की कार्रवाई के लिए इओयू को एसपी ने भेजा प्रस्ताव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:38 pm, Aug 6, 2026
temperature icon 33°C
Light rain shower
Humidity: 61 %
Pressure: 998 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 53%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:18 am
Sunset: 6:32 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0.72 mm 42% 6 mph 59% 997 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 1.66 mm 57% 5 mph 69% 998 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0.96 mm 56% 5 mph 77% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0.03 mm 19% 9 mph 84% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0.01 mm 26% 12 mph 88% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/29°°C 0.04 mm 26% 15 mph 79% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/33°°C 0.18 mm 23% 17 mph 63% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 10% 17 mph 52% 997 mb 0 cm