नाव हादसा: गंडक पार कर खेत में दादी के साथ काम करने जा रही तीन बेटियां गंडक में लापता छह लोग नाव थे सवार,तीन ने तैर कर बचाई जान रेस्क्यू में जुटी एसडीआरएफ की टीम खराब मौसम से रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित

गोपालगंज,निज संवाददाता।जिले में बुधवार की सुबह गंडक नदी के डुमरिया घाट पर डेंगी से नदी पार कर खेतों में काम करने जा रही नाव पलटने तीन बेटियां नदी में लापता गई। वही अन्य सवार तैर कर जान बचाई। इस बेहद दर्दनाक हादसे की खबर ने पूरे जिलेवासियों को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी गई है, लेकिन खराब मौसम के कारण रेस्क्यू अभियान में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया घाट के पुल के समीप एक डेंगी पर सवार होकर छह लोग नदी के उस पार काम करने जा रहे थे। जिसमें नाव चालक सहित कुल पांच लोग व अपनी दादी के साथ ये बच्चियां थी। जानकारी के अनुसार खराब मौसम के कारण डेंगी पलट गई। जिसमें तीनों किशोरियां अचानक गहरे पानी में चली गईं और तेज बहाव में बहकर डूब गईं। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक तीनों नदी की तेज धारा में लापता हो चुकी थीं। लापता किशोरियों की पहचान टंडसपुर गांव निवासी चंदन यादव की दो बेटियों तथा मजिस्टर राय की एक बेटी के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों लड़कियां अक्सर खेती-किसानी के काम से नदी के उस पार जाया करती थीं। बुधवार को भी वे इसी सिलसिले में निकली थीं,लेकिन बीच नदी में पहुंचते ही हादसे का शिकार हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच कर बीच बचाव में जुट गए। प्रशासन ने तत्काल एसडीआरएफ टीम को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। हालांकि लगातार बारिश,तेज हवा और गंडक नदी के बढ़ रहे जलस्तर के कारण बचाव कार्य प्रभावित रहा । खराब मौसम की वजह से गोताखोरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इधर घटना के बाद पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने डुमरिया घाट पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि घाट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं बार-बार सामने आती रहती हैं।

More From Author

सावधान…भारतीय पर्यटकों के लिए नेपाल अब नहीं रहा सुरक्षित… पशुपतिनाथ जा रहे बिहार के श्रद्धालुओं के साथ नेपाल में बदसलूकी, रोटी-बेटी के रिश्ते में दरार…पढ़ें पूरी खबर

धमदाहा में बदला समीकरण: सशक्त स्थायी समिति चुनाव में तीन नए चेहरे विजयी,मीरगंज में पुराने सदस्यों की निर्विरोध वापसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:52 pm, May 29, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 89 %
Pressure: 1005 mb
Wind: 20 mph
Wind Gust: 28 mph
Clouds: 25%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:34 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 0% 8 mph 47% 1004 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 6 mph 57% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 6 mph 59% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/33°°C 0 mm 0% 7 mph 48% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 0% 12 mph 32% 1007 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
39°/41°°C 0 mm 0% 10 mph 25% 1004 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
40°/41°°C 0 mm 0% 8 mph 24% 1001 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
36°/39°°C 0.04 mm 33% 7 mph 29% 1001 mb 0 cm