
पूर्णिया:-18 मई (राजेश कुमार झा)धमदाहा थानाक्षेत्र के इटहरी पंचायत के हरिपुर गांव के वार्ड नं 01 से एक सनसनी मामला तब उजागर हुआ,जब गुप्त सूचना पर पटना एवं कोलकाता की STF की टीम ने छापेमारी की। दर्जनों की संख्या में पहुंची फोर्स को देखकर गांव के लोग भी अचंभित हो गए. मौके पर से चार लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है.इसमें मो. आफताब आलम, पिता स्वर्गीय मो. मोहज्जम, निवास जरबेहरा, बासुदेवपुर (मुंगेर) , मो. अनवर, पिता सलाउद्दीन, निवासी गुलजार पोखर,थाना कोतवाली (मुंगेर),मिट्ठू कुमार,पिता सुरेंद्र मंडल, निवासी हरिपुर एवं गब्बर मंडल, पिता सुरेंद्र मंडल, निवासी हरिपुर शामिल है। मिट्ठू दूसरे प्रदेश में रहकर काम करता था, जो पिछले माह ही गांव लौटा था. छापेमारी के दौरान धमदाहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी एवं धमदाहा थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार मौजूद थे.इस दौरान मौके पर से 10 अर्धनिर्मित पिस्टल, 14 लोहे का प्लेट,लेथ मशीन, कटर मशीन सहित अन्य साम्रगी को बरामद किए हैं.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिछले 6 माह से इसपर कार्य करने की योजना बनाई जा रही थी,जो पिछले दो माह से संचालित हो रही थी.पूरा खेल पतरी बनाने की मशीन के आड़ में चल रही थी.गांव वालों को पता था कि यहां सिर्फ पतरी ही बनाई जाती है.पूरा खेल का पता तब चला जब सोमवार की दिन 2 बजे STF की टीम गांव पहुंची.गांव के लोगों की इसकी भनक तक नहीं थी.
हरिपुर गांव में सिर्फ पिस्टल को तैयार की जा रही थी। इनका मुख्य मास्टरमाइंड मुंगेर निवासी सूरज कुमार है. उनके द्वारा ही यहां भी संचालित की जा रही थी.यहां पिस्टल को तैयार करने के उपरांत सूरज के द्वारा दूसरे जिलों में इसकी सप्लाई की जा रही थी.मिट्ठू कुमार एवं गब्बर कुमार के संरक्षण में गांव में ही अवैध रूप से संचालित किए जा रहे थे.मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि इटहरी पंचायत में मिनी गन फैक्टरी संचालित की जा रही थी.मौके पर STF एवं स्थानीय थाना के अगुवाई में छापेमारी की गई। मौके पर चार लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है.आगे उन्होंने बताया कि 10 अर्धनिर्मित पिस्टल,14 लोहे की प्लेट,लेथ मशीन सहित अन्य साम्रगी को जब्त कर लिया गया है.पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई.पुलिस हर पहलुओं के ऊपर ध्यान बनाए हुई है.बहुत जल्द पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा.
जमीन के 20 फीट अंदर लेथ मशीन को बैठाए हुए थे,जिस कारण से लोगों को इसकी भनक तक नहीं लग पा रही थी.लोगों को सिर्फ पतरी बनाए जाने की सूचना थी.

