पूर्णिया पुलिस के हत्थे चढ़ा नशे के सौदागर का अब तक का सबसे बड़ा गिरोह…6 महीने में 30 से 35 किलो ब्राउन शुगर की बड़ी तस्करी का पर्दाफाश…बहुत जल्द होगी किंगपिन की गिरफ्तारी…पढ़ें पूरी खबर

पूर्णिया:-01 जुलाई(निज संवाददाता)पूर्णिया पुलिस ने नशे के सौदागर के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 अंतरजिला कुख्यात तस्कर को 1.957 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. सीमांचल पुलिस बहुत समय से इस गिरोह की तलाश कर रही थी.हालांकि इस पूरे गिरोह का किंगपिन फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.जिसे पूर्णिया पुलिस बहुत जल्द गिरफ्तार कर लेगी. बताते चलें कि पूर्णिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ब्राउन शुगर की एक बड़ी खेप पूर्णिया के सीमा क्षेत्र में डिलीवरी देने वाली है.सूचना मिलते ही एस एस पी शौर्य सुमन ने अविलंब एसडीपीओ सदर अभिनव पराशर के नेतृत्व में टीम गठित कर तस्करों के आने वाले सभी संभावित रास्तों पर वाहन चेकिंग अभियान लगा दिया. सभी रास्तों पर सादे लिबास में पुलिस की तैनाती कर दी गई.इसी क्रम में मुफस्सिल थानाक्षेत्र के बेलौरी के सतडोभ चौक के पास तीन चार चक्का वाहन को रोकने का इशारा किया.तीनों कारों के रुकते ही चारों तरफ से पुलिस ने उसे घेर लिया एवं उसकी तलाशी ली.तलाशी के क्रम में पुलिस को 1.957 ग्राम ब्राउन शुगर,सात मोबाइल एवं 23,500 रुपया नगद बरामद कर 6 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. मीडिया को जानकारी देते हुए एस एस पी शौर्य सुमन ने बताया कि ये एक बहुत बड़ा तस्करों का गिरोह था. जिन्होंने 6 महीनों में तकरीबन 30 से 35 किलो ब्राउन शुगर की तस्करी की है. ये गिरोह ब्राउन शुगर लाने से लेकर बेचने तक का काम करते है.इस गिरोह की गिरफ्तारी से पूरे सीमांचल के तस्करों में हडकम्प मच गया है.बहुत जल्द इस गिरोह के किंगपिन को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण निम्न प्रकार है:-

  1. मोहन कुमार,पिता राजेंद्र मंडल ग्राम बिलौरी सत्दोभ थाना मुफ्फसिल जिला पूर्णिया।
  2. अविनाश कुमार उर्फ आकाश पिता अरुण पोद्दार ,ग्राम मंगोलिया पूर्णदाहा,थाना धमदाहा, जिला पूर्णिया।
  3. सदानंद कुमार, उर्फ शंकर पिता छोटू साव, बिलौरी,थाना मुफ्फसिल,जिला पूर्णिया।
  4. सन्नी कुमार उर्फ समीर, पिता द्वारका सिंह,ग्राम खलीपाबाग,थाना कोतवाली,जिला भागलपुर।
  5. शिवम कुमार ठाकुर उर्फ टकला, पिता भरत लाल ठाकुर,ग्राम बिलौरी,थाना मुफ्फसिल जिला पूर्णिया।
  6. अंबेश कुमार यादव
    उम्र लगभग -2 5 वर्ष
    पेo- संतोष यादव साo डोभीया थाना – कुरसा काँटा जिला -अररिया
    बरामद सामनों की सूची:-
  7. 1.957 ग्राम(सरकारी दर के अनुसार दर चार करोड़ रुपए)
  8. स्कॉर्पियो BR11BV 7603।
  9. बोलेरो N, BR11BQ 7267
  10. HYUNDAI VENUE, BR11BJ 5542
  11. मोबाइल 6
    गिरफ्तार सभी अभियुक्त मादक पदार्थ के तस्करी गिरोह से काफी दिनों से जुड़े हुए हैं। इनका गिरोह का संचालन मालदा जेल में बंद तस्कर गौरव शाह और पूर्णिया के तस्कर साजन चौधरी करते हैं।साजन चौधरी हीरोइन नॉर्थ ईस्ट से मांगा कर इसे स्मैक या ब्राउन शुगर बनकर बिहार और बंगाल के काफी क्षेत्रों में सप्लाई करता था। साजन चौधरी का मादक पदार्थ तस्करी के काफी कंडों में जेल जा चुके हैं। कांड के शेष अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु छापामारी किया जा रहा है।
    गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास पता लगाया जा रहा है।

More From Author

दिल्ली में सीजेपी का जोरदार प्रदर्शन से बढ़ी हलचल…आर या पार की लड़ाई के मूड ने सीजेपी,26 हजार केंद्रीय जवान तैनात.. जंतर-मंतर जाने वाली सभी मार्ग अवरुद्ध…दिल्ली की 57 मेट्रो स्टेशन,बिहार की 6 और पूरे देश की 250 ट्रेनें रद्द…पढ़ें पूरी खबर

नहीं रहे नाना पाटेकर..आ गए मेरे मौत का तमाशा देखने…एक मच्छड़ आदमी को हिजड़ा बना देता है… कैसा नाम है काला..सुनकर ही घिन आती है…जैसे अनगिनत डायलॉग हमेशा याद रहेंगे…पढ़ें पूरी खबर

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर पूर्णिया मेडिकल कॉलेज के डॉ. सौरभ कुमार राज्य स्तर पर सम्मानित

होटल ग्रांड पैलेस में शराब पार्टी करते गुलाबबाग के एक स्कूल संचालक सहित 3 रसूखदार रंगे हाथ गिरफ्तार, होटल मालिक राहुल वर्मा पर भी केस दर्ज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:44 pm, Oct 13, 2026
temperature icon 32°C
Sunny
Humidity: 42 %
Pressure: 1014 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 24%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:47 am
Sunset: 5:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 5% 6 mph 44% 1013 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 13% 7 mph 56% 1013 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 4% 5 mph 60% 1015 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 4% 3 mph 65% 1014 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 5% 4 mph 68% 1013 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
24°/28°°C 0 mm 4% 3 mph 66% 1015 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 2% 2 mph 49% 1015 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 1% 4 mph 42% 1012 mb 0 cm