
पूर्णिया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर पूर्णिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सौरभ कुमार को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार द्वारा शेखपुरा, पटना में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग के परियोजना निदेशक सुमित कुमार (भा.प्र.से.) ने डॉ. सौरभ कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई। बिहार स्वास्थ्य विभाग एवं बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति,शेखपुरा,पटना द्वारा 28वें स्थापना दिवस के अवसर पर पटना मुख्यालय में आयोजित समारोह में समिति के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी, कर्मी एवं स्टाफ को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में डॉ. सौरभ कुमार को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

