
धमदाहा/पूर्णिया:-09 जून(संतोष झा) प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल में मंगलवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 92 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।
जांच के साथ पोषण की भी दी गई जानकारी
शिविर में महिलाओं की एनीमिया से ग्रस्त गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन (खून) का स्तर तेज़ी से बढ़ाने के लिए डॉक्टर ‘आयरन सुक्रोज’ और ‘एफसीएम’ सुई का उपयोग करते हैं। जांच, अल्ट्रासाउंड एवं आवश्यक दवाएं निःशुल्क दी गईं। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषण युक्त भोजन करने के लिए भी विशेष जानकारी दी गई।
10 साल पूरे हुए, हर माह 3 दिन विशेष जांच
अस्पताल प्रबंधक सलीम खातुन ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना को आज 10 वर्ष पूरे हो गए हैं। प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों से गर्भवती महिलाएं प्रत्येक माह की 9, 15 और 21 तारीख को विशेष जांच के लिए अस्पताल आती हैं। यहां चिकित्सकों की देखरेख में महिलाओं को उचित सलाह, पोषण आहार संबंधी जानकारी एवं दवाएं दी जाती हैं।
जांच टीम में डा बी के सहनी डॉ कंचन कुमारी, डॉ.उषा वर्मा डाक्टर ऋषभ कुमार,डॉ. निकेत कुमार, डॉ. राकेश कुमार, जीएनएम पीबी बेला,पुजा कुमारी प्रथम,पुजा कुमारी द्वितीय, स्नेहा कुमारी,अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

