
धमदाहा/पूर्णिया:-09 जून(संतोष झा)धमदाहा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनिल ठाकुर को विधान परिषद प्रत्याशी चुने जाने पर खुशी जाहिर की।
भाजपा धमदाहा मंडल उपाध्यक्ष एवं नाई समाज प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर ठाकुर के नेतृत्व में अखिलेश कुमार ठाकुर, मंटू ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि अनिल कुमार ठाकुर की कड़ी मेहनत एवं संगठन को मजबूत करने के प्रयासों के बदौलत ही केंद्रीय चुनाव समिति एवं प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें कर्मठ और संगठन के प्रति पूर्ण समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पहचान कर विधान परिषद प्रत्याशी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रधानमंत्री व गृहमंत्री का जताया आभार
भाजपा कार्यकर्ताओं और ठाकुर समाज के लोगों ने कहा कि एक छोटे से गांव के परिवार से उठकर अनिल ठाकुर ने जो मुकाम हासिल किया है, उसके लिए हम भाजपा प्रदेश नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी का आभार प्रकट करते हैं।

