लाइन बाजार की दर्जनों तंग गलियों में बने तकरीबन 65 बहुमंजली इमारतों में सुरक्षा मानकों को ताक पर रख धड़ल्ले से चल रहा अस्पताल,नर्सिंग होम सहित मेडिकल का बड़ा कारोबार… पढ़ें पूरी खबर

बिहार का तीसरा सबसे बड़ा मेडिकल हब कहे जाने वाले पूर्णिया का लाइन बाजार, जहां की दर्जनों तंग गलियों में नगर निगम के नियम एवं फायर सेफ्टी की सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर बहुमंजली इमारतों का निर्माण किया गया है.जहां सुरक्षा मानकों को ताक पर रख कर दर्जनों छोटे-बड़े नर्सिंग होम, लॉज,गेस्ट हाउस एवं रेस्टोरेंट धड़ल्ले से चल रहे है.यहां हर दिन बंगाल,नेपाल और बिहार के कई राज्यों से तकरीबन 10 हजार से अधिक रोगी अपना इलाज कराने आते है और ठहरते भी है.सुरक्षा की दृष्टि से यहाँ कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है.कारण लाइन बाजार के तंग गलियों में ऐसे दर्जनों बहुमंजली इमारतें है,जहां दर्जनों छोटे-बड़े नर्सिंग होम,लॉज एवं गेस्ट हाउस बिना सुरक्षा मानकों के धड़ल्ले से चल रहा है.जहां एंबुलेंस को भी जाने में काफी मशक्कत उठानी पड़ती है.रोगी को उन गलियों में बने नर्सिंग होम में ठेले, रिक्शा या स्ट्रेचर से ले जाने पड़ते है.जाहिर सी बात है कि अगर उन तंग गलियों में बने बहुमंजली इमारतों में चल रहे नर्सिंग होम में कोई दुर्घटना हो जाए तो यह कोई बड़ी आश्चर्य की बात नहीं होगी.अगर किसी भी तरह की कोई दुर्घटना हो गई तो बाहर से उन्हें मदद के लिए किसी भी तरह कोई उपाय भी जल्दी संभव नहीं हो सकता है. क्योंकि गलियाँ इतनी तंग है कि फायर बिग्रेड की गाड़ी तो बहुत दूर वहां एम्बुलेंस को भी पहुंचने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ेगा.सूत्रों के मुताबिक मेडिकल हब कहे जाने वाले लाइन बाजार में तकरीबन 65 से अधिक बहुमंजिला इमारतें है.जहां 95 प्रतिशत इमारतों की सुरक्षा मानक सिर्फ़ कागजों तक ही सीमित है.जिसमें लगभग सभी इमारतों में मेडिकल शॉप,पैथोलॉजी, छोटे-बड़े नर्सिंग होम,लॉज गेस्ट हाउस एवं रेस्टोरेंट बिना सुरक्षा मानकों की भगवान भरोसे चल रही है.सूत्रों की मानें तो लाइन बाजार में तकरीबन 1000 से अधिक डाक्टर,2500 से अधिक मेडिकल शॉप,सैकड़ों छोटे-बड़े पैथोलॉजी एवं एक्सरे चल रहे है.लेकिन सुरक्षा मानकों के नाम पर सब टांय-टांय फिस्स.अगर सही में जिला प्रशासन फिजिकली सबों की जांच करे तो 95 प्रतिशत प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सिर्फ कागजों में ही दिखाई देगी.जो कि किसी भी बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण देने के लिए काफी है.अगर वक्त रहते इन सबों पर काबू नहीं किया गया तो यहां पर कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बन सकती है.

More From Author

धमदाहा में राजद का एकदिवसीय धरना, महंगाई, भ्रष्टाचार और नई शिक्षा नीति को लेकर सरकार पर साधा निशाना

अनिल ठाकुर को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर धमदाहा भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न, केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:59 am, Sep 22, 2026
temperature icon 32°C
Overcast
Humidity: 56 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 96%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 8% 5 mph 54% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 55% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 8% 6 mph 63% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 5% 7 mph 65% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 50% 1007 mb 0 cm