धमदाहा में राजद का एकदिवसीय धरना, महंगाई, भ्रष्टाचार और नई शिक्षा नीति को लेकर सरकार पर साधा निशाना

Oplus_16908288

धमदाहा/पुर्णिया:-09 जून(संतोष झा)मंगलवार को धमदाहा प्रखंड मुख्यालय परिसर में राजद द्वारा बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और नई शिक्षा नीति के विरोध में एकदिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया।
“चुनाव में प्रलोभन, बाद में जनता परेशान” – बालू यादव
धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद यादव ने की। सभा को संबोधित करते हुए राजद नेता भाई वीरेंद्र कुमार उर्फ बालू यादव ने कहा कि चुनाव के समय जनता के पैर पकड़कर और पैसे का प्रलोभन देकर लोग वोट लेते हैं, लेकिन जीतने के बाद पांच साल तक जनता की कोई सुध नहीं ली जाती। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और नई शिक्षा नीति से परेशान है और त्राहिमाम कर रही है। सरकार हर राज्य में एजेंसियों का डर दिखाकर सत्ता हासिल कर रही है।
“लोकतंत्र खतरे में” – रणधीर राणा
जिला उपाध्यक्ष रणधीर राणा ने कहा कि हाल के पांच राज्यों के चुनाव परिणामों से स्पष्ट है कि सरकार लोकतंत्र को समाप्त कर कुछ चुनिंदा लोगों के हाथों में देश की बागडोर सौंपना चाहती है।
“जनता सड़क पर उतरेगी” – दिवाकर रंजन
जिला महासचिव दिवाकर रंजन और फंटूश यादव ने कहा कि प्रखंड से लेकर जिला और राज्य स्तर तक भ्रष्टाचार चरम पर है। महंगाई से आम जनता त्रस्त हो चुकी है। आने वाले समय में जनता अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरकर सरकार से दो-दो हाथ करने को तैयार है।
मौके पर गौरीशंकर महतो, प्रेमलाल महतो, परमानंद शर्मा, अरविंद कुमार, विवेकानंद यादव, लुकमान अंसारी, आर.सी. अंसारी, अरशद अली एवं मनोज कुमार यादव सहित सैकड़ों की संख्या में आमजन उपस्थित थे।

More From Author

नेवालाल चौक के पास अपराधियों के दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी का पूर्णिया पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा… सुरज बिहारी हत्याकांड से जुड़े थे तार…गिरफ्तार अपराधियों ने कहा…उदय बिहारी से मिली थी शुभम को मारने की सुपारी…पढ़ें पूरी खबर

बिहार में 10 जून से लागू होगा इंटर स्टेट ट्रांजिट पास… अब बिना ट्रांजिट पास के कोई भी लघु खनिज,बालू एवं पत्थर लदे वाहनों का बिहार राज्य की सीमा में प्रवेश बंद रहेगा…पढ़ें कैसे मिलेगा ट्रांजिट पास

लाइन बाजार की दर्जनों तंग गलियों में बने तकरीबन 65 बहुमंजली इमारतों में सुरक्षा मानकों को ताक पर रख धड़ल्ले से चल रहा अस्पताल,नर्सिंग होम सहित मेडिकल का बड़ा कारोबार… पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:32 pm, Aug 6, 2026
temperature icon 31°C
Light rain shower
Humidity: 70 %
Pressure: 998 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 67%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:18 am
Sunset: 6:32 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 1.34 mm 57% 5 mph 75% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0.03 mm 19% 9 mph 84% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0.01 mm 26% 12 mph 88% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/29°°C 0.04 mm 26% 15 mph 79% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/33°°C 0.18 mm 23% 17 mph 63% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 10% 17 mph 52% 997 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0.03 mm 13% 15 mph 56% 997 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0.01 mm 8% 13 mph 67% 999 mb 0 cm