बिहार में 10 जून से लागू होगा इंटर स्टेट ट्रांजिट पास… अब बिना ट्रांजिट पास के कोई भी लघु खनिज,बालू एवं पत्थर लदे वाहनों का बिहार राज्य की सीमा में प्रवेश बंद रहेगा…पढ़ें कैसे मिलेगा ट्रांजिट पास

पूर्णिया:-08 जून(राजेश कुमार झा)पूर्णिया जिला में अन्य राज्यों से प्रवेश करने वाले लघु खनिज लदे वाहनों के वाहन स्वामियों एवं चालकों तथा परिवहन-कर्ताओं को खान एवं भूतत्व विभाग पटना द्वारा निर्गत अधिसूचना के आलोक में 10 जून से बिहार राज्य की सीमा में अन्य राज्यों से प्रवेश करने वाले लघु खनिज बालू, पत्थर आदि लदे सभी वाहनों के लिए इंटर स्टेट ट्रांजिट पास लेने से संबंधित बैठक का आयोजन सोमवार को जिला पदाधिकारी सह समाहर्ता महोदय के आदेश के आलोक में जिला खनन पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी की संयुक्त अध्यक्षता में बिहार राज्य की सीमा में प्रवेश करने वाले लघु खनिज लदे वाहनों पर ट्रांजिट पास रजिस्ट्रेशन कराने संबंधी बैठक का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया आहूत की गई।

उक्त बैठक में पूर्णिया जिला के विभिन्न कार्य विभागों के संवेदक एवं ट्रांसपोटर के ऑनर एवं प्रतिनिधि द्वारा भाग लिया गया।

उन्हें अवगत कराया गया कि
बिहार राज्य में अन्य राज्यों से लघु खनिज लाने वाले वाहनों का ISIP पोर्टल पर पंचीकरण कराना अनिवार्य है।

वाहन मालिकों द्वारा अपने वाहन का तत्काल पंजीकरण http://istp.bihar.gov.in पर कराना आवश्यक होगा।

पंजीकरण करने पर बने Login id/Password का उपयोग कर वाहन मालिक Login कर सकेंगे।

अन्य राज्यों से आने वाले खनिज के स्रोत से परिवहन चालान निर्गत होने के 6 घंटे के अन्दर वाहन पर लदे खनिज की मात्रा के अनुरूप ट्रांजिट पास लेना अनिवार्य है। ट्रांजिट पास के लिए ऑनलाईन भुगतान पोर्टल के माध्यम से ही किया जायेगा।

ISTP चालान की वैधता खनिज परिवहन चालान की वैधता के अनुरूप होगा।

बिहार राज्य की सीमा में प्रवेश करने वाले लघु खनिज लदे वाहनों पर ट्रांजिट पास के लिए निम्नलिखित प्रावधान किये गये है :-

खनिज परिवहन के दौरान ट्रांजिट पास के साथ-साथ अन्य राज्यों से निर्गत वैध खनिज परिवहन चालान रखना अनिवार्य है।

खनिज परिवहन के दौरान दोनों चालान (ट्रांजिट पास एवं वैध खनिज परिवहन चालान) रखा जाना अनिवार्य है। जाँच के क्रम में से कोई भी एक चालान नहीं पाये जाने पर बिहार खनिज (समानुदान, अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) नियमावली, 2019 के अन्तर्गत जब्त कर दण्ड अधिरोपित किया जायेगा।

अवैध खनिज परिवहन के लिए जब्त वाहन जुर्माना भुगतान के पश्चात् ही विमुक्त हो सकेगा। बिहार राज्य की सीमा में प्रवेश करने वाले लघु खनिज लदे वाहनों पर 60 रू०/MT (परिवहन चालान में खनिज की मात्रा वजन में अंकित रहने पर) अथवा 85 रू०/ घनमीटर (परिवहन चालान में खनिज की मात्रा आयतन में अंकित रहने पर) की दर पर दिनांक 10.06.2026 से ट्रांजिट पास अनिवार्य किया गया है।

More From Author

अनुसूचित जनजाति आयोग के दो सदस्य अंडी टोला पहुंचे, आदिवासी जमीन विवाद की जांच की, शांति बनाए रखने की अपील

धमदाहा में राजद का एकदिवसीय धरना, महंगाई, भ्रष्टाचार और नई शिक्षा नीति को लेकर सरकार पर साधा निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:46 pm, Sep 22, 2026
temperature icon 35°C
Sunny
Humidity: 48 %
Pressure: 1005 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 4%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 3% 4 mph 47% 1003 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0.01 mm 10% 3 mph 54% 1003 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0.04 mm 12% 3 mph 59% 1005 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 11% 4 mph 66% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0.19 mm 29% 4 mph 70% 1003 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.04 mm 20% 3 mph 69% 1006 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0.01 mm 11% 9 mph 53% 1006 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0.09 mm 15% 7 mph 50% 1003 mb 0 cm