प्रियदर्शन की धमाकेदार वापसी: अक्षय-सैफ संग थ्रिलर ‘हैवान’, मोहनलाल करेंगे खास कैमियो

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (अशोक “अश्क”) दिग्गज फिल्ममेकर प्रियदर्शन लंबे समय बाद हिंदी सिनेमा में अपनी वापसी की तैयारी कर चुके हैं और वो भी एक साथ तीन बड़ी फिल्मों के साथ। इनमें दो कॉमेडी फिल्में ‘भूत बंगला’ और ‘हेरा फेरी 3’ होंगी, जबकि तीसरी फिल्म ‘हैवान’ एक इंटेंस थ्रिलर होगी। इस थ्रिलर में अक्षय कुमार और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि फिल्म में साउथ के मेगास्टार मोहनलाल भी एक महत्वपूर्ण कैमियो करते दिखेंगे।


हाल ही में प्रियदर्शन ने पिंकविला के साथ बातचीत में इस प्रोजेक्ट को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने पुष्टि की कि ‘हैवान’ में अक्षय और सैफ के साथ मोहनलाल भी जुड़ चुके हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि मोहनलाल फिल्म में किस किरदार में नजर आएंगे।
प्रियदर्शन ने कहा, “जब भी मैं कोई फिल्म बनाता हूं, तो सबसे पहले स्क्रिप्ट देखता हूं। स्टार्स को लेकर पहले से कोई प्लान नहीं होता। कहानी सबसे ज्यादा जरूरी होती है। अगर स्क्रिप्ट दमदार है, तो फिर सही एक्टर्स उससे अपने आप जुड़ जाते हैं। मैंने कभी किसी स्टार के पीछे फिल्म नहीं बनाई।”
डायरेक्टर ने बताया कि ‘हैवान’ की 40% शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक-दूसरे के खिलाफ नजर आएंगे। उन्होंने फिल्म को एक “चूहे-बिल्ली के खेल” जैसा बताया, जिसमें थ्रिल, सस्पेंस और इमोशन का जबरदस्त तड़का होगा।
यह फिल्म प्रियदर्शन और मोहनलाल की 2016 में आई मलयालम थ्रिलर ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है। ‘हैवान’ पहली बार होगा जब सैफ अली खान प्रियदर्शन के साथ काम कर रहे हैं, जबकि अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी पहले भी कई हिट फिल्में दे चुकी है।
फिल्म ‘हैवान’ में अक्षय, सैफ और मोहनलाल के अलावा सैयामी खेर, असरानी, साउथ के मशहूर एक्टर समुथिरकानी और श्रिया पिलगांवकर जैसे कलाकार नजर आएंगे। प्रियदर्शन की योजना इस फिल्म को 2026 की शुरुआत में रिलीज करने की है।
थ्रिलर ‘हैवान’ के साथ-साथ प्रियदर्शन अपनी दो कॉमेडी फिल्मों ‘भूत बंगला’ और ‘हेरा फेरी 3’ भी लेकर आ रहे हैं। ‘भूत बंगला’ अप्रैल 2026 में रिलीज होगी और इसके बाद ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग शुरू की जाएगी।
प्रियदर्शन की वापसी ने दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी है। उनकी फिल्मों का कॉम्बिनेशन क्लासिक कॉमेडी और गंभीर थ्रिलर एक बार फिर बॉलीवुड को नई ऊर्जा देने वाला साबित हो सकता है। अब देखना होगा कि अक्षय-सैफ और मोहनलाल की तिकड़ी ‘हैवान’ में क्या धमाल मचाती है।

More From Author

जयशंकर-रुबियो की अहम मुलाकात आज: भारत-अमेरिका के तनावपूर्ण रिश्तों में आएगा नया मोड़?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने H-1B वीजा पर भारी फीस लगाई, भारतीयों पर पड़ेगा असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:41 am, Nov 6, 2026
temperature icon 19°C
Smoky haze
Humidity: 62 %
Pressure: 1015 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 0%
Visibility: 5.4 km
Sunrise: 6:00 am
Sunset: 5:05 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 am
temperature icon
18°/21°°C 0 mm 5% 4 mph 67% 1016 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
23°/27°°C 0 mm 2% 5 mph 52% 1018 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 1% 6 mph 40% 1015 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
26°/29°°C 0 mm 1% 6 mph 41% 1013 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
22°/24°°C 0 mm 2% 6 mph 54% 1014 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
21°/21°°C 0 mm 4% 5 mph 60% 1014 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
19°/20°°C 0 mm 5% 4 mph 64% 1013 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
18°/19°°C 0 mm 6% 4 mph 68% 1013 mb 0 cm