बिहार से हरियाणा का सफर हुआ आसान इसी महीने से होगी सरकारी बस सेवा की सीधी शुरुआत,कम किराये में मिलेगा सुरक्षित सफर का आनंद प्रमुख शहरों से चलेगी बसे बिहार-हरियाणा के बीच परिवहन समझौते पर हुआ हस्ताक्षर

पटना डेस्क11 जुलाई। हरियाणा में कार्यरत लाखों बिहारी प्रवासियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है।अब उन्हें अपने घर आने के लिए ट्रेन की जदोजहद से निजात मिलने वाली है। बिहार सरकार ने हरियाणा सरकार के साथ अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दोनों राज्यों के बीच परिवहन इकरारनामा पर हस्ताक्षर हो चुके हैं और इस महीने के अंत तक नियमित बस सेवा शुरू होने की उम्मीद है। इस नई व्यवस्था के तहत बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसें पटना,गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर प्रमंडलों से हरियाणा के गुरुग्राम, अंबाला, सोनीपत, पानीपत समेत अन्य प्रमुख शहरों के लिए सीधे संचालित हो सकेंगी। इससे यात्रियों को बीच रास्ते वाहन बदलने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी और सुरक्षित, आरामदायक तथा समयबद्ध यात्रा का लाभ मिलेगा। शुक्रवार को हरियाणा में आयोजित कार्यक्रम में बिहार की ओर से राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन तथा हरियाणा सरकार की ओर से अपर मुख्य सचिव परिवहन राजा शेखर वुंडरू ने इकरारनामे पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा भी मौजूद रहे। राज्य परिवहन आयुक्त ने बताया कि अब तक अधिकांश यात्रियों को निजी बसों या अन्य महंगे परिवहन साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था,जिससे उन्हें अधिक किराया चुकाना पड़ता था। नई अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को कम किराये पर सुरक्षित,आरामदायक व विश्वसनीय यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। सरकार का मानना है कि इस पहल से हरियाणा में रोजगार,शिक्षा और व्यवसाय के लिए जाने वाले बिहार के लोगों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। साथ ही दोनों राज्यों के बीच व्यापार,पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को भी नई मजबूती मिलेगी तथा सरकार और आम जनता के बीच संपर्क और बेहतर होगा।

More From Author

मकेर विस्फोट कांड में दूसरी मौत:इलाज के दौरान अखिलेश राय ने तोड़ा दम,आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

1100 रुपये की पेंशन निकालने पहुंची महिला के खाते में दिखे 740 करोड़, बैलेंस देखकर बिगड़ी तबीयत नवादा में बैंक खाते में दिखी राशि,तकनीकी गड़बड़ी की आशंका; जांच में जुटा बैंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:14 pm, Aug 27, 2026
temperature icon 35°C
Overcast
Humidity: 51 %
Pressure: 998 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 94%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:28 am
Sunset: 6:14 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0.05 mm 16% 3 mph 56% 998 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0.03 mm 16% 1 mph 60% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0.4 mm 42% 8 mph 76% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.09 mm 32% 8 mph 84% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 15% 8 mph 76% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0.48 mm 35% 8 mph 60% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0.06 mm 15% 8 mph 54% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0.04 mm 17% 11 mph 63% 999 mb 0 cm