भारत आने से इनकार पड़ा भारी, बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, स्कॉटलैंड की एंट्री

नई दिल्ली, 24 जनवरी (अशोक “अश्क”) टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) और बांग्लादेश के बीच चला आ रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। आईसीसी ने बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया है। उनकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया है। आईसीसी ने यह कार्रवाई बांग्लादेश के भारत आकर विश्व कप खेलने से इनकार करने के कारण की है।

दरअसल, आईसीसी ने कुछ दिन पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को साफ चेतावनी दी थी कि यदि टीम भारत आकर टूर्नामेंट खेलने के लिए तैयार नहीं होती है, तो उसे स्कॉटलैंड से रिप्लेस कर दिया जाएगा। बावजूद इसके बांग्लादेश अपने रुख पर अड़ा रहा और सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत आने से इनकार करता रहा।मामले की जड़ उस वक्त गहरी हुई, जब बीसीसीआई के कहने पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया, जिन्हें आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। इसके बाद बांग्लादेश ने भारत में खेलने को लेकर आपत्ति जताई।

हालांकि, सर्वे में भारत में खेलने को सुरक्षित बताया गया, लेकिन बांग्लादेश नहीं माना।अंततः आईसीसी ने बांग्लादेश को बाहर कर स्कॉटलैंड को ग्रुप-सी में शामिल कर लिया। अब स्कॉटलैंड कोलकाता और मुंबई में अपने ग्रुप मुकाबले खेलेगा। यह फैसला क्रिकेट जगत में चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है।

More From Author

UGC के इक्विटी रूल पर सुप्रीम कोर्ट की दस्तक, जनरल छात्रों में उबाल

एक्सप्रेस-वे से स्पोर्ट्स सिटी तक: बिहार के कायाकल्प का मास्टरप्लान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:53 am, Aug 7, 2026
temperature icon 32°C
Patchy rain nearby
Humidity: 60 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 61%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:19 am
Sunset: 6:31 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0.01 mm 12% 13 mph 53% 999 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 8% 12 mph 53% 997 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 6% 9 mph 57% 997 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 10% 11 mph 64% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.01 mm 12% 11 mph 73% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 12% 10 mph 79% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 9% 14 mph 71% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.03 mm 11% 15 mph 54% 1001 mb 0 cm