“मस्ती 4” की धमाकेदार वापसी: रितेश, विवेक और आफताब के साथ नई स्टारकास्ट, रिलीज डेट और कहानी का खुलासा

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘मस्ती’ एक बार फिर से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार है। ‘मस्ती’, ‘ग्रैंड मस्ती’ और ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ की अपार सफलता के बाद अब सीरीज की चौथी किस्त ‘मस्ती 4’ का ऐलान हो गया है। इस फिल्म में एक बार फिर से रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की चर्चित तिकड़ी नजर आने वाली है। हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।


पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, ‘मस्ती 4’ में जहां पुरानी तिकड़ी बनी हुई है, वहीं फिल्म में कई नए सितारों की एंट्री भी हो चुकी है। इस बार फिल्म की स्टारकास्ट में अरशद वारसी, तुषार कपूर, नरगिस फाखरी, जेनेलिया डिसूजा, शाद रंधावा, एलनाज नौरोजी और रूही सिंह जैसे सितारे भी नजर आएंगे। खास बात ये है कि अरशद, नरगिस और तुषार की मौजूदगी फिल्म में एक नई कॉमिक एनर्जी जोड़ने वाली है।
‘मस्ती 4’ की शूटिंग यूके में की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग महज 40 दिनों में पूरी कर ली गई है। वर्तमान में फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है और एडिटिंग का काम पूरा हो चुका है। फिल्म की रिलीज डेट भी तय कर ली गई है।
‘मस्ती 4’ को 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स इसी तारीख को फिल्म को रिलीज करने की योजना पर काम कर रहे हैं। साथ ही, फिल्म का टीजर जल्द ही रिलीज किया जाएगा, जिससे दर्शकों को इसकी झलक मिल सकेगी।
फिल्म की कहानी को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है। ‘मस्ती 4’ की स्टोरी एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स यानी विवाहेतर संबंधों पर आधारित होगी, जिसमें हास्य का तड़का लगाकर इसे मनोरंजक अंदाज में पेश किया जाएगा। सीरीज की पुरानी फिल्मों की तरह इसमें भी बोल्ड ह्यूमर और मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।
इस बार ‘मस्ती 4’ के निर्देशन की जिम्मेदारी इंद्र कुमार नहीं निभा रहे हैं, जो कि पिछली तीनों फिल्मों के डायरेक्टर रहे हैं। इस बार डायरेक्टर की कुर्सी पर मिलाप जावेरी नजर आएंगे, जो इससे पहले ‘मरजावां’ और ‘सत्यमेव जयते’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
‘मस्ती 4’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले तीन भागों ने जिस तरह से हंसी का फुल डोज दिया था, उसी तरह चौथा भाग भी हंसी की फुल गारंटी लेकर आ रहा है। नई स्टारकास्ट और नई कहानी के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अब देखना यह है कि क्या ‘मस्ती 4’ अपने पूर्ववर्ती भागों की तरह दर्शकों का दिल जीत पाएगी या नहीं।

More From Author

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंडिहा गांव में चलाया ‘मोदी मित्र अभियान, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

चीन ने एशिया कप हॉकी फाइनल में भारत को 4-1 से हराया, वर्ल्ड कप की डायरेक्ट एंट्री से भी चूका भारतहांगझोउ में मेज़बान का जलवा, भारत को डबल झटका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:52 am, May 17, 2026
temperature icon 30°C
Mist
Humidity: 79 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:03 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 0% 9 mph 54% 1000 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 0% 8 mph 54% 1001 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
36°/41°°C 0 mm 0% 4 mph 29% 1002 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
43°/45°°C 0 mm 0% 8 mph 13% 999 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
45°/45°°C 0 mm 0% 14 mph 10% 996 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
40°/44°°C 0 mm 0% 9 mph 11% 996 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
34°/39°°C 0 mm 0% 15 mph 32% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 0% 14 mph 63% 997 mb 0 cm