मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बयानबाज़ी से गरमाई सियासत, जदयू का तीखा पलटवार—“जनादेश का अपमान बर्दाश्त नहीं”

नालंदा, 19 दिसम्बर (अविनाश पांडेय) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरुद्ध कुछ राजनीतिक तत्वों द्वारा की जा रही तथ्यहीन, भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण टिप्पणियों को लेकर सियासी तापमान चढ़ गया है। जनता दल (यूनाइटेड) ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं का खुला उल्लंघन बताते हुए कड़ा ऐतराज जताया है।

प्रभारी शेखपुरा विधानसभा, जदयू सह प्रदेश महासचिव (अति पिछड़ा प्रकोष्ठ) ब्रजराज चौहान ने कहा कि ऐसी बयानबाज़ी न केवल मुख्यमंत्री की गरिमा पर प्रहार है, बल्कि बिहार की जागरूक जनता के जनादेश का भी सीधा अपमान है।उन्होंने दो टूक कहा कि मुख्यमंत्री के सम्मान और उनके ऐतिहासिक कार्यों पर किसी भी तरह की गलत टिप्पणी जदयू कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। नीतीश कुमार का संपूर्ण राजनीतिक जीवन ईमानदारी, सादगी और सुशासन का प्रतीक रहा है। उनके नेतृत्व में बिहार ने अराजकता और भय के दौर से निकलकर विकास, कानून-व्यवस्था और सामाजिक न्याय की नई इबारत लिखी है।ब्रजराज चौहान ने कहा कि सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हुए हैं। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में पंचायतों और नगर निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण, साइकिल व पोशाक योजना, स्वयं सहायता समूहों को मजबूती और शराबबंदी जैसे फैसले देश के लिए मिसाल बने हैं।उन्होंने विशेष रूप से अति पिछड़ा, पिछड़ा, दलित, महादलित और अल्पसंख्यक समाज के उत्थान को ऐतिहासिक बताया। जदयू नेता ने आरोप लगाया कि कुछ दल हताशा में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। जदयू का हर कार्यकर्ता नीतीश कुमार के नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़ा है और हर झूठ का जवाब तथ्यों के साथ देगा।

More From Author

दालकोला चेकपोस्ट का लाइनर विष्णु बोसाक जो परिवहन कर्मी हिमांशु एवं उत्पाद कर्मी आर्यन एवं विकास की मिलीभगत से चलाता है पूरा साम्राज्य… पढ़ें पूरी खबर

ज्ञान, दान और शिक्षा की देवी को नमन: डीके कॉलेज में धरिक्षणा कुंवरि की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन समर्पित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:39 am, May 7, 2026
temperature icon 27°C
Sunny
Humidity: 60 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 10%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
29°/33°°C 0 mm 0% 5 mph 45% 1009 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 5 mph 27% 1008 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 9 mph 19% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 0% 10 mph 17% 1003 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 0% 7 mph 24% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 0% 10 mph 42% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 9 mph 52% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 11 mph 45% 1008 mb 0 cm