
बेगूसराय:-30 मई(निज संवाददाता)जिले के परिवहन कार्यालय में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है. बेगूसराय डीटीओ ऑफिस में वाहन ट्रांसफर के नाम पर खुलेआम वसूली किए जाने के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो,पटना की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. डीटीओ ऑफिस के बड़ा बाबू संजय और उसके कथित दलाल शिवानंद को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है.बताते चलें कि बेगूसराय जिले के परिवहन कार्यालय पूरी तरह दलालों के चंगुल में है. परिवहन का कोई भी काम बिना दलाल के नहीं होता है. इन दलालों का मुख्य सरगना परिवहन कार्यालय का बड़ा बाबू संजय कुमार को बताया जा रहा है.जिनके इशारों पर शिवानंद नाम का दलाल पूरे सिंडिकेट को चलाता है.सबसे बड़ी बात कार्यालय में जिला परिवहन पदाधिकारी और MVI के रहते दलाल पूरे कार्यालय में कैसे एक्टिव रहता था.फिलहाल निगरानी की टीम ने गिरफ्तार दोनों घूसखोरों के मोबाइल को जप्त कर कॉल डिटेल्स निकाल रही है.

