नई दिल्ली, 21 सितम्बर (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन एक बार फिर अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ शर्टलेस तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वे स्विमिंग पूल में रिलैक्स करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में ऋतिक ने हेयर कैप और प्रोटेक्टिव ग्लासेस पहने हुए हैं ताकि तैराकी के दौरान आंखों में पानी न जाए। उनके सिक्स पैक एब्स, मस्कुलर शोल्डर्स और परफेक्ट बॉडी कट्स देखकर फैन्स दंग रह गए हैं।

51 साल की उम्र में भी ऋतिक की फिटनेस देख कर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फीमेल फैन ने लिखा, “इन्हें देखकर तो लगता ही नहीं कि ये 51 के हैं!” वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, “इनकी फिटनेस वाकई इंस्पिरेशनल है। इन्होंने काफी संघर्ष किया है और ब्रेक के बाद जबरदस्त वापसी की है।”
ऋतिक रोशन का मानना है कि स्ट्रॉन्ग दिखने और स्ट्रॉन्ग बनने में फर्क होता है। उनका कहना है कि अगर कोई इंसान डिसिप्लिन के साथ खुद पर काम करे तो सफलता जरूर मिलती है।
बता दें कि ऋतिक को आखिरी बार फिल्म ‘वॉर 2’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इस फिल्म में उनकी जोड़ी कियारा आडवाणी के साथ भी काफी सराही गई। फिल्म का गाना ‘आवन जावन’ खासा पॉपुलर हुआ और चार्टबस्टर रहा।
ऋतिक रोशन की ये नई तस्वीरें एक बार फिर साबित करती हैं कि उम्र सिर्फ एक संख्या है और फिटनेस के मामले में वो आज के यंग एक्टर्स को भी टक्कर दे सकते हैं।

