उमंग–2026 का भव्य समापन, राजकीय पॉलिटेक्निक गया बना खेल भावना का केंद्र

पटना, 18 जनवरी (पटना डेस्क) राजकीय पॉलिटेक्निक, गया में आयोजित प्रमंडलीय खेलोत्सव “उमंग–2026” का चौथे दिन भव्य समापन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। चार दिनों तक चले इस खेल महाकुंभ ने विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों के छात्र–छात्राओं और फैकल्टी सदस्यों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता को मजबूती प्रदान की।समापन समारोह के मुख्य अतिथि एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार रहे।

उनके आगमन पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. हिरण कुमार सिंह, कैंपस इंचार्ज प्रो. विनोद कुमार, खेल संयोजक प्रो. विकास किशोर और डॉ. स्वाति वर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मंच पर श्री हरिप्रसन्न पप्पू जी को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा शिक्षाविद श्री संजय सिंह और राजकीय पॉलिटेक्निक टेकरी के प्राचार्य डॉ. विधि लाल प्रभाकर को शॉल भेंट कर सम्मान दिया गया।खेल प्रतियोगिताओं में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। गर्ल्स टेनिस में राजकीय पॉलिटेक्निक अरवल ने नवादा को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बॉयज़ बैडमिंटन में जहानाबाद की टीम विजेता रही। क्रिकेट में नवादा की टीम ने टेकरी को शिकस्त दी।

गर्ल्स बैडमिंटन में औरंगाबाद विजेता बना। बॉयज़ टेबल टेनिस में गया और अरवल ने नवादा को पराजित किया। 100 मीटर दौड़ में गया और 200 मीटर दौड़ में अरवल विजेता रहा।प्राचार्य डॉ. हिरण कुमार सिंह ने कहा कि खेलों में जीत–हार से अधिक महत्वपूर्ण सहभागिता और खेल भावना है। मुख्य अतिथि कर्नल पंकज कुमार ने खेलों को युवाओं के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास का आधार बताते हुए एनसीसी से जुड़कर राष्ट्र सेवा का आह्वान किया।शिक्षाविद श्री संजय सिंह ने शिक्षा, संस्कृति और खेल के समन्वय पर जोर दिया, जबकि डॉ. विधि लाल प्रभाकर ने तकनीकी शिक्षा के साथ खेलों को जरूरी बताया।

श्री हरिप्रसन्न पप्पू जी ने छात्रों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन से मिलने वाले सरकारी अवसरों की जानकारी दी।समापन समारोह में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। आयोजन को सफल बनाने में अधिकारी, कर्मचारी, छात्र स्वयंसेवक, मेडिकल टीम, सुरक्षा कर्मी और कोचों की भूमिका सराहनीय रही।

More From Author

दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में आधी रात में तांडव, जान बचाने को छात्र खेत में छिपा, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

बिहार सरकार का सातवां निश्चय “सबका सम्मान जीवन आसान” के तहत पंचायत से लेकर जिले तक सभी विभागीय अधिकारी सप्ताह में दो दिन आमजनों की शिकायत सुनेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:35 am, Sep 23, 2026
temperature icon 28°C
Clear
Humidity: 74 %
Pressure: 1005 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 5%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:45 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 am
temperature icon
26°/28°°C 0.8 mm 53% 6 mph 80% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0.04 mm 20% 8 mph 73% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0.02 mm 14% 13 mph 54% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0.02 mm 11% 13 mph 49% 1004 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
27°/32°°C 0.51 mm 30% 14 mph 68% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
26°/26°°C 0.03 mm 30% 11 mph 87% 1006 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 27% 13 mph 86% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
25°/25°°C 0.08 mm 36% 13 mph 89% 1005 mb 0 cm