उजियारपुर में अंचलाधिकारी खिलाफ भाकपा-माले भूख हड़ताल जारी

समस्तीपुर, उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड में अंचलाधिकारी के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (भाकपा-माले) का भूख-हड़ताल मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान और मालती पंचायत के उपसरपंच एवं युवा नेता सुधांशु प्रियदर्शी विभिन्न मुद्दों को लेकर अंचलाधिकारी कार्यालय के समक्ष अनशन पर बैठे हैं।भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान अंचलाधिकारी का पुतला दहन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी नेताओं ने घोषणा की कि 26 फरवरी को अर्थी जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलनकारियों का आरोप है कि प्रशासनिक स्तर पर व्यापक अनियमितताएं हो रही हैं, जिससे आम जनता, खासकर गरीब और जरूरतमंद परिवार प्रभावित हो रहे हैं।पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के जिला स्थायी कमेटी सदस्य फूलबाबू सिंह ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उजियारपुर में लाखों रुपये की वसूली बिचौलियों के माध्यम से कराई गई, बावजूद इसके पात्र गरीब परिवारों का नाम लाभार्थी सूची में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने योजना की पूरी सूची सार्वजनिक करने और कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की।आंदोलनकारियों ने उजियारपुर बीडीओ को भी जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि आवास योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। साथ ही, अंचलाधिकारी पर दाखिल-खारिज और परिमार्जन के मामलों में लोगों का शोषण करने का आरोप लगाया गया। उनका कहना है कि भूमि विवादों के समाधान में लापरवाही के कारण गांव-गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है और जनता दरबार महज औपचारिकता बनकर रह गया है।धरना-स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रखंड कमेटी सदस्य पप्पू यादव, राहुल राय, नवीन प्रसाद सिंह, शमीम मंसूरी, विजय कुमार राम, मो. उस्मान, रामदुलार सिंह, रामनारायण सिंह, रामप्रसाद सिंह, मो. शकूर, सुशील कुमार सिंह, संजीत कुमार साह, जंग बहादुर पाल, फूलन देवी, गुलशन आरा, छात्र नेता रोहित पासवान और मधुकर कुमार शामिल थे।भाकपा-माले ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रशासन की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

More From Author

समस्तीपुर में बालू लदे ट्रक में लगी आग: ड्राइवर-खलासी ने गाडी से कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका

मुजफ्फरपुर स्टेशन यार्ड में जलजमाव को स्थायी समाधान, माइक्रो टनलिंग से ड्रेनेज सिस्टम बनेगा आधुनिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:37 am, Feb 26, 2026
temperature icon 17°C
Mist
Humidity: 83 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 0%
Visibility: 2.5 km
Sunrise: 6:16 am
Sunset: 5:50 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
14°/21°°C 0 mm 0% 6 mph 35% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
24°/29°°C 0 mm 0% 7 mph 20% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 13% 1008 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
25°/30°°C 0 mm 0% 8 mph 15% 1007 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 5 mph 23% 1008 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
18°/20°°C 0 mm 0% 3 mph 25% 1008 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
16°/18°°C 0 mm 0% 5 mph 27% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
14°/15°°C 0 mm 0% 6 mph 29% 1007 mb 0 cm