‘द उम्मीद’ व IAP समस्तीपुर द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

समस्तीपुर 28 अगस्त (अशोक “अश्क”) मदर टेरेसा की पुण्यतिथि के अवसर पर सामाजिक संस्था ‘द उम्मीद’ एवं इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से शहर के मालगोदाम चौक स्थित ‘द उम्मीद पाठशाला’ में एक नि:शुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य स्लम बस्तियों में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना था।


शिविर में द उम्मीद मेडिकल कोर के अध्यक्ष डॉ. सौमेन्दु मुखर्जी, डॉ. निलेश और डॉ. अलमेंदु कुमार पांडे की टीम ने मिलकर 200 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद सभी को नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श और आवश्यक दवाइयाँ भी वितरित की गईं।
इस अवसर पर डॉ. सौमेन्दु मुखर्जी ने कहा, “गरीब और वंचित तबके तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना ही सच्ची सेवा है।” उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और स्वच्छता पर विशेष बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों ही समाज की प्रगति के मूल स्तंभ हैं।
संस्था के अध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि द उम्मीद स्लम बस्तियों में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है ताकि वंचित तबके के बच्चे स्वस्थ रहकर बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि ऐसी पहलों से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।
शिविर के दौरान बच्चों के बीच स्टेशनरी किट्स, स्लिपर, हैंडवॉश और ब्रश का वितरण भी किया गया, जिससे बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़े।
संस्था के उपाध्यक्ष आदेश कुमार ने बताया कि यह शिविर वंचित परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी रहा और इसे भविष्य में भी दोहराया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में संस्था के बोर्ड मेम्बर नवनीत ने चिकित्सकों एवं वॉलिंटियर्स को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस आयोजन में विलकर्ष पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र, संस्था के सक्रिय सदस्य अमन, मनदीप, तथा गर्ल विंग की सदस्याएँ कुमकुम, पूजा, सोनाली और प्रियांशु ने भी भाग लिया।
इस शिविर को समाजसेवा की दिशा में एक सार्थक कदम माना जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर इसे सफल बनाया।

More From Author

बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी, पुलिस मुख्यालय ने किया हाई अलर्ट जारी

बिहार में गंगा नदी उफान पर, कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:15 am, May 7, 2026
temperature icon 27°C
Mist
Humidity: 70 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 0% 6 mph 24% 1006 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/37°°C 0 mm 0% 9 mph 19% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 7 mph 23% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 0% 7 mph 29% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 0% 12 mph 42% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 10 mph 48% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/33°°C 0 mm 0% 10 mph 42% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 11 mph 29% 1008 mb 0 cm