जिले के डगरूआ प्रखंड पहुंचे मंत्री आपदा प्रबंधन सह प्रभारी मंत्री पूर्णिया जिला रत्नेश सदा..स्थानीय लोगों ने किया भव्य स्वागत, दीप प्रज्वलित कर सहयोग शिविर का किया गया उद्घाटन…

पूर्णिया:-19 मई(राजेश कुमार झा)डगरूआ प्रखंड के पंचायत रामपुर के पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का आपदा प्रबंधन सह प्रभारी मंत्री पूर्णिया जिला एवं प्र०जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सहयोग शिविर का शुभारंभ किया गया.
मंत्री आपदा प्रबंधन सह पूर्णिया जिला प्रभारी मंत्री द्वारा पूर्णिया जिले में आयोजित सहयोग शिविर डगरूआ, बायसी एवं अमौर प्रखंड में आयोजित शिविर का भ्रमण एवं निरीक्षण करेंगे.

आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं योजनाओं के लाभ पहुंचाने को लेकर सरकार प्रतिबद्ध. जिला प्रशासन द्वारा शिविर कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं.

ज्ञातव्य हो कि राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में आज जिले के 14 पंचायतों में “सहयोग शिविर” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं का त्वरित निष्पादन,सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनता एवं प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है.

अंजनि कुमार उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहयोग शिविर
में भाग लेंगे.

सहयोग शिविर के माध्यम से राजस्व,सामाजिक सुरक्षा, जन वितरण प्रणाली, पेयजल,विद्युत,स्वास्थ्य, शिक्षा,कृषि,भूमि विवाद, पेंशन,आवास एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा.

संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ आमजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देशित किया गया है.

जिला प्रशासन ने संबंधित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को प्रशासन के समक्ष रखें तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करें.

More From Author

भागने की फिराक में था आरोपी नंदन यादव… गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर फायरिंग… जवाबी कारवाई में मारी गोली…120 से ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कारवाई तय…वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार…पढ़ें पूरी खबर

नशेड़ियों को कम दामों में उपलब्ध प्रतिबंधित कोडीन का कारोबार पिछले चार सालों में हुआ दस गुना… तीन स्टेज में चलता है कोडीन तस्करी का कारोबार…चौथे स्टेज पर बैठा है इन सबका का किंगपिन

पिछले दो महीने से धमदाहा में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री…लेकिन धमदाहा पुलिस को इसकी भनक भी नहीं…बंगाल और पटना एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बड़ा खुलासा

सरकार आपके द्वार” की अवधारणा को साकार कर रहा सहयोग शिविर : प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा… शिविर में आमजनों की आपार भीड़ देख गद-गद हुए मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:16 pm, Sep 22, 2026
temperature icon 33°C
Patchy rain nearby
Humidity: 57 %
Pressure: 1003 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 88%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.04 mm 10% 2 mph 57% 1004 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0.03 mm 14% 4 mph 63% 1005 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 11% 4 mph 66% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0.19 mm 29% 4 mph 70% 1003 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.04 mm 20% 3 mph 69% 1006 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0.01 mm 11% 9 mph 53% 1006 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0.09 mm 15% 7 mph 50% 1003 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.02 mm 16% 8 mph 59% 1002 mb 0 cm