सरकार आपके द्वार” की अवधारणा को साकार कर रहा सहयोग शिविर : प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा… शिविर में आमजनों की आपार भीड़ देख गद-गद हुए मंत्री

रामपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, मंत्री ने सुनी समस्याएं…

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता से कार्यरत : मा० मंत्री रत्नेश सदा…

पूर्णिया:-19 मई (राजेश कुमार झा)पूर्णिया जिले के डगरुआ प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में बिहार सरकार की आपदा प्रबंधन विभाग सह पूर्णिया जिला प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने भाग लिया.

इस अवसर पर उन्होंने आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं,शिकायतों एवं आवश्यकताओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों,महिलाओं,वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं की सहभागिता देखने को मिली.

नागरिकों ने भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड,आवास योजना, पेयजल,सड़क,बिजली, स्वास्थ्य एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों को मंत्री के समक्ष रखा.

मंत्री ने प्रत्येक आवेदन एवं शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

अपने संबोधन में मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि बिहार सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु गांव-गांव तक प्रशासनिक पहुंच सुनिश्चित कर रही है.

सहयोग शिविर केवल योजनाओं की जानकारी देने का माध्यम नहीं,बल्कि जनता और प्रशासन के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने का प्रभावी मंच है.

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है.

सहयोग शिविर इसी जनोन्मुखी सोच का परिणाम है.जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित होकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं.

माननीय मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में पूरी पारदर्शिता एवं तत्परता बरती जाए तथा योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ निर्धारित समय पर उपलब्ध कराया जाए.

इस अवसर पर प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनि कुमार सह उप विकास आयुक्त, पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत,अपर समाहर्ता राजस्व रवि राकेश एवं वरीय पदाधिकारी,जनप्रतिनिधिगण,विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

More From Author

भागने की फिराक में था आरोपी नंदन यादव… गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर फायरिंग… जवाबी कारवाई में मारी गोली…120 से ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कारवाई तय…वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार…पढ़ें पूरी खबर

नशेड़ियों को कम दामों में उपलब्ध प्रतिबंधित कोडीन का कारोबार पिछले चार सालों में हुआ दस गुना… तीन स्टेज में चलता है कोडीन तस्करी का कारोबार…चौथे स्टेज पर बैठा है इन सबका का किंगपिन

जिले के डगरूआ प्रखंड पहुंचे मंत्री आपदा प्रबंधन सह प्रभारी मंत्री पूर्णिया जिला रत्नेश सदा..स्थानीय लोगों ने किया भव्य स्वागत, दीप प्रज्वलित कर सहयोग शिविर का किया गया उद्घाटन…

धमदाहा में चल रही मिनी गन फैक्ट्री की सूचना बंगाल एसटीएफ को कैसे मिली… पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:16 pm, Sep 22, 2026
temperature icon 33°C
Patchy rain nearby
Humidity: 57 %
Pressure: 1003 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 88%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.04 mm 10% 2 mph 57% 1004 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0.03 mm 14% 4 mph 63% 1005 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 11% 4 mph 66% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0.19 mm 29% 4 mph 70% 1003 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.04 mm 20% 3 mph 69% 1006 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0.01 mm 11% 9 mph 53% 1006 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0.09 mm 15% 7 mph 50% 1003 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.02 mm 16% 8 mph 59% 1002 mb 0 cm