टपकती छत,गिरता प्लास्टर,किसी बड़ी अनहोनी को निमंत्रण देता ये विद्यालय,अधर में है 300 से अधिक नौनिहालों का भविष्य…धमदाहा अनुमंडल का ये विद्यालय,जिसे कभी मिथिलांचल का गौरव कहा जाता था…पढ़ें पूरी खबर

Oplus_16908288

धमदाहा/पूर्णिया:-21 मई(संतोष झा)अनुमंडल मुख्यालय के हृदय स्थल में स्थित आदर्श संस्कृत मध्य विद्यालय का भवन जर्जर हालत में है। भवन निर्माण नहीं होने से करीब 300 से 400 बच्चे खस्ताहाल भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बारिश में छत टपकती है और प्लास्टर झर-झर कर बच्चों के ऊपर गिरता रहता है। कई बार बच्चों के शरीर पर भी प्लास्टर गिर चुका है।

शिक्षकों में भी डर
विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि भवन नहीं होने के कारण बच्चों को जर्जर भवन में पढ़ाना पड़ रहा है। छत से लगातार प्लास्टर गिरता रहता है। हर वक्त किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

कभी दूर-दूर से आते थे छात्र
ग्रामीणों ने बताया कि यह विद्यालय कभी मिथिलांचल का गौरव था। मिथिलांचल सहित दूसरे जिलों से भी छात्र यहां संस्कृत की पढ़ाई करने आते थे। वर्तमान में यहां कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई होती है। लेकिन भवन के अभाव में विद्यालय की हालत दयनीय हो गई है।

ग्रामीणों ने की भवन निर्माण की मांग
ग्रामीण बिधन चंद्र झा,अमर कुमार झा,संजीव कुमार ठाकुर,अधिवक्ता महाकांत ठाकुर,अधिवक्ता श्यामा कांत ठाकुर, सेवानिवृत्त शिक्षाविद प्रो. डॉ. मधुवन वंश झा, प्रो. डॉ. आर्य शेखर ठाकुर, अधिवक्ता चंदा ठाकुर, अखिल झा, संजय झा,हीरा कान्त ठाकुर, साधन कृष्ण मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद बबलू,युवराज यादव, सहित दर्जनों ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन एवं बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री से विद्यालय की चारदीवारी एवं नये भवन निर्माण की मांग की है।

ग्रामीणों ने कहा कि अनुमंडल मुख्यालय के बीचों-बीच स्थित इस विद्यालय का जल्द जीर्णोद्धार होना चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

More From Author

दिल्ली में सीजेपी का जोरदार प्रदर्शन से बढ़ी हलचल…आर या पार की लड़ाई के मूड ने सीजेपी,26 हजार केंद्रीय जवान तैनात.. जंतर-मंतर जाने वाली सभी मार्ग अवरुद्ध…दिल्ली की 57 मेट्रो स्टेशन,बिहार की 6 और पूरे देश की 250 ट्रेनें रद्द…पढ़ें पूरी खबर

नहीं रहे नाना पाटेकर..आ गए मेरे मौत का तमाशा देखने…एक मच्छड़ आदमी को हिजड़ा बना देता है… कैसा नाम है काला..सुनकर ही घिन आती है…जैसे अनगिनत डायलॉग हमेशा याद रहेंगे…पढ़ें पूरी खबर

गोली से घायल अमन और रोहित ने पुलिस को बताई सच्चाई…उन्हें क्यों मारी गई थी गोली…कोसी सीमांचल में चल रहे रैकेट का शातिर था अमन और रोहित… पुलिस को पूछताछ में कई बड़े चौंकाने वाले खुलासे की उम्मीद

दूरदराज और पिछड़े इलाकों के लिये बेहतर परिवहन सुविधा के साथ बिहार को विकास की नई पटरी पर दौड़ाने की तैयारी, 29 नई रेल परियोजनाओं को मिली मंजूरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:40 am, Oct 15, 2026
temperature icon 23°C
Smoky haze
Humidity: 77 %
Pressure: 1013 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 2 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3 km
Sunrise: 5:48 am
Sunset: 5:22 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
24°/27°°C 0 mm 6% 2 mph 72% 1014 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 3% 3 mph 57% 1014 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 2% 6 mph 50% 1011 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
27°/31°°C 0 mm 3% 7 mph 60% 1009 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
26°/26°°C 0 mm 4% 5 mph 66% 1011 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
25°/25°°C 0 mm 4% 3 mph 66% 1011 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 6% 4 mph 73% 1011 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
23°/23°°C 0 mm 7% 3 mph 76% 1011 mb 0 cm