हथियार लहराने व अश्लील डांस मामलें की कोर्ट में सुनवाई, गायक गुंजन सिंह को मिली बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक5 जून को होगी अगली सुनवाई,अनंत सिंह सहित अन्य पर टिकी निगाहें

गोपालगंज,निज संवाददाता। जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में आयोजित जनेऊ कार्यक्रम के दौरान कथित हथियार प्रदर्शन और अश्लील डांस के मामले में शनिवार को गोपालगंज के एडीजे-3 सह विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। इस बहुचर्चित मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह व भोजपुरी गायक गुंजन सिंह समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक ने आरोपों को राजनीतिक रूप से प्रेरित और तथ्यहीन बताते हुए विस्तृत पक्ष रखा।वहीं अभियोजन पक्ष ने वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपों को गंभीर बताते हुए अपना पक्ष मजबूती से रखा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 5 जून की तारीख निर्धारित कर दी। हालांकि इस बीच भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को अदालत से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने प्रस्तुत तथ्यों और दलीलों पर विचार करते हुए उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है, जिससे उन्हें तत्काल पुलिस कार्रवाई से संरक्षण मिल गया है।
-वायरल वीडियो के बाद दर्ज हुई थी एफआईआर
गौरतलब है कि सेमराव गांव में आयोजित एक जनेऊ समारोह के दौरान खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन किया गया और अश्लील गीतों व नृत्य का आयोजन हुआ।कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया था। इसके बाद पुलिस ने मोकामा विधायक अनंत सिंह,गायक गुंजन सिंह सहित कई नामजद एवं अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की संवेदनशीलता और चर्चित आरोपियों की मौजूदगी के कारण इस पर पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है। अब सभी की निगाहें 5 जून को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं,जहां अदालत इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और दिशा तय कर सकती है। वही उक्त मामलें की जांच सीआईडी के हाथों सौप दी गई है।

More From Author

बेला सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई,6.56 लाख नेपाली मुद्रा के साथ दो तस्कर गिरफ्तारमहिंद्रा वीरो वाहन जब्त भीमनगर ले जाई जा रही थी नेपाली करेंसी, 56 वीं वाहिनी के जवानों ने खुफिया सूचना पर की कार्रवाई

सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस का कहर:सेंटरिंग खोलने उतरे चार मजदूरों की दम घुटने से मौतएक मजदूर को बचाने के लिए एक-एक कर टैंक में उतरे तीन साथी भी हुए बेहोश, ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर निकाला बाहर,डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

50 हजार के इनामी आकाश सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल: दोनों पैरों में लगी गोली,कट्टा बरामद मुखिया पर फायरिंग सहित दर्जनभर संगीन मामलें में थी पुलिस को तलाश हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

हरियाणा से दबोचा गया था 50 हजार का इनामी आकाश, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर झोंकी गोली एनकाउंटर में दोनों पैरों में लगी गोली,पटना रेफर;हत्या लूट रंगदारी सहित दर्जनों मामलों में वांछित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:55 pm, Sep 22, 2026
temperature icon 35°C
Partly Cloudy
Humidity: 46 %
Pressure: 1003 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 27%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0.01 mm 8% 3 mph 51% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.04 mm 10% 2 mph 57% 1004 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0.03 mm 14% 4 mph 63% 1005 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 11% 4 mph 66% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0.19 mm 29% 4 mph 70% 1003 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.04 mm 20% 3 mph 69% 1006 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0.01 mm 11% 9 mph 53% 1006 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0.09 mm 15% 7 mph 50% 1003 mb 0 cm