नेपाल के पीएम बालेन शाह का बड़ा बयान:“भारत ही नहीं, नेपाल ने भी भारतीय जमीन पर कर रखा है कब्जा अपने पहले संसदीय भाषण में दिया बयान

काठमांडू, राजेश शर्मा ,31 मई। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत-नेपाल सीमा विवाद को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला बयान दिया है। रविवार को संसद में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि केवल भारत ने ही नेपाली भूमि पर अतिक्रमण नहीं किया है, बल्कि नेपाल ने भी कुछ भारतीय क्षेत्रों पर कब्जा कर रखा है। उन्होंने कहा कि इस विषय का समाधान दोनों देशों के बीच बातचीत और कूटनीतिक संवाद से निकाला जाना चाहिए। प्रधानमंत्री शाह ने कहा कि सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों को तथ्यों और ऐतिहासिक दस्तावेजों के आधार पर चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि नेपाल सरकार भारत के साथ इस मुद्दे पर औपचारिक वार्ता के लिए तैयार है। शाह के अनुसार,सीमा संबंधी मामलों में दोनों पक्षों की जिम्मेदारी है और समाधान भी आपसी सहमति से ही संभव है।
अपने पहले संसदीय भाषण में बालेन शाह ने यह भी कहा कि भारत-नेपाल सीमा विवाद के ऐतिहासिक पहलुओं को देखते हुए ब्रिटेन की भूमिका पर भी विचार किया जा सकता है,क्योंकि वर्तमान सीमाओं के निर्धारण में औपनिवेशिक कालीन समझौतों का प्रभाव रहा है। प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद नेपाल की राजनीति में भी बहस छिड़ गई है। विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार से मांग की है कि वह यह स्पष्ट करे कि नेपाल द्वारा कथित रूप से कब्जा की गई भारतीय भूमि कौन-सी है और इस दावे के समर्थन में क्या प्रमाण हैं। कुछ नेताओं ने इस बयान को संसद के रिकॉर्ड से हटाने की भी मांग की है। उन्होंने उत्तराखंड के चंपावत में 12.4 एकड़ उत्तरप्रदेश के बहराइच लखीमपुर खीरी, पीलीभीत व श्रावस्ती में लगभग 500 एकड़ जबकि बिहार के पश्चिमी चंपारण में 7100 एकड़ जमीन पर नेपाल अतिक्रमण कर रखा है।

More From Author

विश्व तंबाकू दिवस पर तंबाकू मुक्त समाज का संकल्प,जिले भर में निकाली गई जागरूकता रैली,शपथ कार्यक्रम भी आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:25 am, Jun 1, 2026
temperature icon 33°C
Patchy rain nearby
Humidity: 41 %
Pressure: 1003 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 70%
Visibility: 10 km
Sunrise: 4:58 am
Sunset: 6:36 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0.03 mm 33% 3 mph 43% 1003 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 4 mph 44% 1004 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
35°/38°°C 0.05 mm 33% 5 mph 36% 1006 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
40°/41°°C 0.4 mm 67% 6 mph 27% 1004 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0.25 mm 87% 17 mph 47% 1002 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0.13 mm 33% 9 mph 36% 1002 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 0% 5 mph 36% 1003 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 0% 6 mph 46% 1003 mb 0 cm