धमदाहा में झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा धड़ल्ले से चलाए जा रहे अवैध नर्सिंग होम पर कार्रवाई मामले में धमदाहा प्रशासन सुस्त… आखिर किसके शह पर खुलेआम चल रहा है अवैध नर्सिंग हो…सवालों के घेरे में धमदाहा प्रशासन

पूर्णिया/धमदाहा:-(संतोष कुमार झा)प्रखंड क्षेत्र में संचालित निजी नर्सिंग होम और जांच घरों की कार्यशैली को लेकर प्रशासन ने पहले सख्त रुख अपनाया था, लेकिन अब कार्रवाई ठंडे बस्ते में पड़ गई है। क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी लैब का संचालन हो रहा है। बुखार के मरीज का पेट चीरकर ऑपरेशन,करने से मौत हुई थी। मामला धमदाहा नेहरू चौक स्थित कुछ दिन पहले एक अवैध नर्सिंग होम में जांच के दौरान सामने आया था झोलाछाप डॉक्टरों ने बुखार के मरीज का पेट चीरकर ऑपरेशन कर दिया था , जिससे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार अंचला अधिकारी कुमार रविंद्र नाथ और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने निजी नर्सिंग अस्पताल की जांच कर उसे सील कर दिया था।

अभियान शुरू हुआ, फिर सुस्त पड़ा
दो-तीन माह पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी ने अवैध नर्सिंग होम,अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध अभियान चलाया था। लेकिन धीरे-धीरे यह अभियान सुस्त पड़ गया।
जनता की जान से खिलवाड़ जारी
स्थानीय लोगों का कहना है कि धमदाहा क्षेत्र में अब भी आधा दर्जन से अधिक अवैध नर्सिंग होम और पैथोलॉजी,अल्ट्रासाउंड सेन्टर चल रहे हैं। प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट कार्रवाई नहीं होने से आम जनता का शोषण हो रहा है और लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।
लोगों में चर्चा है कि एसडीएम ने पूरी तैयारी के साथ अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ अभियान शुरू किया था, लेकिन अब वह धीरे-धीरे ठंडा पड़ गया है। सवाल उठ रहा है कि कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है।

More From Author

हेल्थ इज वेल्थ…नशे के खिलाफ धमदाहा में बड़ी पहल: नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन,जागरूकता पर दिया गया जोर

मधेपुरा स्मगलर गिरोह के दो स्मगलर को पूर्णिया पुलिस ने स्कॉर्पियो(एन) के साथ 15 लाख मूल्य की ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:09 am, Jun 4, 2026
temperature icon 32°C
Mist
Humidity: 63 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 25%
Visibility: 4 km
Sunrise: 4:58 am
Sunset: 6:37 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
36°/36°°C 0 mm 0% 3 mph 28% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0.07 mm 24% 2 mph 33% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
36°/40°°C 0 mm 0% 5 mph 27% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
41°/43°°C 0 mm 0% 5 mph 19% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
42°/43°°C 0 mm 0% 8 mph 17% 997 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
41°/42°°C 0 mm 0% 8 mph 18% 995 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
38°/40°°C 0 mm 0% 2 mph 21% 996 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0.01 mm 1% 4 mph 23% 998 mb 0 cm